मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के जय गुरुदेव आश्रम में गुरुदेव उमाकांत महाराज से आशीर्वाद लिया। सीएम ने बताया कि गुरु कृपा से प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू की गई है और सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन को मेट्रो व आध्यात्मिक सिटी बनाया जाएगा।

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को उज्जैन स्थित जय गुरुदेव आश्रम पहुंचे, जहाँ उन्होंने पूज्य गुरुदेव उमाकांत महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और अमृत प्रवचनों का श्रवण किया। इस दौरान आश्रम में लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, जिससे वहां का नजारा सिंहस्थ जैसा भव्य दिखाई दे रहा था। इस मौके पर गुरुदेव उमाकांत महाराज ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए कहा कि डॉ. यादव अपने लोक कल्याणकारी कार्यों से अब जनता के लाडले बन गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच से देश-विदेश से आए लाखों अनुयायियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाबा जय गुरुदेव का उज्जैन आगमन हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। सनातन धर्म की मान्यताओं का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि 84 लाख योनियों के बाद मिलने वाले इस मानव जीवन को सही और संयमित तरीके से जीने का मार्ग गुरुओं के चरणों से ही प्राप्त होता है। गुरुदेव के आशीर्वाद से ही हमें सनातन और सत्य के मार्ग पर चलने की निरंतर प्रेरणा मिल रही है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार द्वारा उठाए गए आध्यात्मिक और लोक कल्याणकारी कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाराज जी की असीम कृपा और आशीर्वाद से ही सरकार प्रदेश में गौशालाओं के निर्माण और उनके संरक्षण का कार्य तेजी से कर रही है। इसके साथ ही सरकार ने उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, दतिया (पीतांबरा पीठ), सलकनपुर, ओरछा और चित्रकूट समेत प्रदेश के 19 प्रमुख धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है, जो भगवत कृपा से ही संभव हो पाया है।
आगामी विकास योजनाओं और सांस्कृतिक उत्थान का रोडमैप साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा सिंहस्थ-2028 तक उज्जैन को मेट्रो सिटी के रूप में विकसित करने के साथ-साथ इसे एक भव्य आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में वैश्विक पटल पर स्थापित किया जाएगा। प्रदेश के हर जिले में 'गीता भवन' का निर्माण कराया जा रहा है, जहाँ भगवान श्रीकृष्ण के पवित्र उपदेशों का वाचन और आध्यात्मिक अध्ययन हो सकेगा। भगवान श्रीकृष्ण के मार्ग पर चलते हुए प्रदेश सरकार गोपालन को बढ़ावा दे रही है और गोपालक परिवारों को विशेष आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है।

जय गुरुदेव आश्रम में आयोजित इस समागम में प्रदेश और देश के कोने-कोने से लाखों भक्त शामिल हुए। खास बात यह रही कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद पूरा परिसर स्व-अनुशासन से संचालित नजर आया। मुख्यमंत्री ने इस अद्भुत व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि आश्रम के माध्यम से लाखों भक्त भक्ति और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं और उनका मार्गदर्शन सरकार को भी जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव 'आशीर्वाद का दिया' आयोजित होगा। शिप्रा के घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख से अधिक दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। जानिए पूरी तैयारी और व्यवस्था।
भोपाल के चौक बाजार में जुए के अड्डे पर एसीपी की दबिश के बाद बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। लापरवाही और जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप में कोतवाली टीआई प्रभात गौड़, एएसआई राकेश गुर्जर और आरक्षक नरेंद्र रावत को निलंबित कर दिया गया है।
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।