मैहर कलेक्ट्रेट की समय-सीमा बैठक में आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। गलत और भ्रामक जानकारी प्रस्तुत करने पर कलेक्टर रानी बाटड ने कड़ा रुख अपनाते हुए आयुष्मान के जिला प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मैहर में समय-सीमा प्रकरणों की संपन्न बैठक में कलेक्टर रानी बाटड ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की कोई शिकायत नाट-अटेंड नहीं रहनी चाहिए और शिकायतों को निम्न गुणवत्ता के साथ बंद नहीं करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अगले दो-तीन दिनों में ग्रेडिंग में सुधार लायें। धरती आबा उत्कर्ष अभियान में आयुष्मान कार्ड बनाने की गलत जानकारी बैठकों में प्रस्तुत करने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए स्थितियों में सुधार लाने के निर्देश कलेक्टर ने दिये, साथ ही कलेक्टर ने आयुष्मान के जिला प्रभारी अभिषेक सिंह को लगातार भ्रामक जानकारी प्रस्तुत करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने कहा कि एक सप्ताह में आयुष्मान के डाटा क्लियर करने की कार्यवाही पूर्ण करें अन्यथा आयुष्मान प्रभारी की सेवा समाप्ति का लेख किया जायेगा। रोजगार योजनाओं की समीक्षा में कलेक्टर ने एलडीएम से कहा कि जिन योजनाओं में ऋण प्रकरण स्वीकृत हुए हैं उनका वितरण भी सुनिश्चित करायें। एलडीएम ने बताया कि सभी योजनाओं में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लक्ष्य पूर्ण कर लिये गये हैं। उद्यानिकी और पीएम स्वनिधि योजना के लक्ष्य प्राप्ति शेष है। नगर पालिका मैहर में पीएम स्वनिधि की 45 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति पर कलेक्टर ने कहा कि बैंकों में बुधवार का दिन पीएम स्वनिधि हितग्राहियों के लिए तय है। लगातार बैंकों से सम्पर्क कर और हितग्राहियों के प्रकरण बैंकों को प्रेषित करायें।
कोई शिकायत न रहे नाट-अटेंड
कलेक्टर रानी बाटड ने कहा कि जिला विभाग प्रमुख अधिकारी सतर्क होकर सीएम हेल्पलाइन का निराकरण देखें। सुनिश्चित करें कि कोई भी शिकायत नाट-अटेंड नहीं हो। निम्न गुणवत्ता से बंद 2 शिकायतों में जल संसाधन विभाग की करेंट मंथ की शिकायत को भविष्यात्मक टिप्पणी के साथ फोर्स क्लोज करने और वन विभाग की शिकायत को निम्न गुणवत्ता से बंद करने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। वन, नगरीय निकाय, विवाह पंजीयन और उद्यानिकी की एक-एक शिकायत नाट-अटंड पाई गई।
प्रतिमाह कम से कम 95 प्रतिशत खाद्यान्न वितरण हो
शहरी आवास की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि फरवरी माह में अभियान स्वरूप शहरी आवास पूर्ण कराये जायें। इसके लिए नगरीय निकाय अपनी टीम बनाकर हितग्राहियों से सम्पर्क कर आवास पूर्ण करें। मैहर जिले में जनवरी माह में खाद्यान्न वितरण 92 प्रतिशत पाये जाने पर कलेक्टर ने कहा कि प्रतिमाह कम से कम 95 प्रतिशत खाद्यान्न वितरण होना चाहिए। शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रणाली की अनुरक्षण व्यवस्था की समीक्षा में सीएमओ ने बताया कि जलापूर्ति से संबंधित शिकायतें अधिकतम 48 घंटे में निराकृत की जा रही है।
कलेक्टर ने कलेक्टर-कमिश्नर कान्फे्रंस के बिन्दुओं की समीक्षा में कहा कि जिन विभागों में कलेक्टर अथवा प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से नियुक्ति होकर समितियां गठित की जानी है। वह विभाग 2 दिन के अंदर नस्तियां प्रस्तुत कर दें। विभागीय समितियों का गठन और उनकी नियमित अंतराल पर बैठकें करना विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी होगी। समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर ने सीएम मानिट, सीएस मानिट, आयोग के पत्र, टीएल, जनसुनवाई के आवेदन पत्रों की समीक्षा की।
बैंकों में पड़ा डेडमनी निकाले ग्राम पंचायतें
कलेक्टर रानी बाटड ने कहा कि ग्राम पंचायतों के निष्क्रिय खाते में जमा बैंकों में अनुपयोगी पड़ा ग्रामीण विकास योजनाओं का पैसा निकाले और विकास कार्यो में खर्च करें। जनपद पंचायत के सीईओ सभी पंचायत सचिवों को ताकीद करें कि वह ग्राम पंचायतों के एकाउंट चेक करें और लंबे समय से निष्क्रिय खाते में पैसा जमा है तो उसे निकालकर निष्क्रिय खाते को बंद कराये।
व्यस्त ट्राफिक में दिन के समय नहीं करे सड़कों के काम
कलेक्टर रानी बाटड ने लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका मैहर के निर्माण विभागों से कहा है कि दिन के समय व्यस्त ट्राफिक के दौरान मुख्य सड़क के निर्माण नहीं कराये जाये। इसके बजाय रात के समय सड़कों के कार्य किये जाये, ताकि आमजन को कोई परेशानी नहीं हो।
ये रहे मौजूद
बैठक में सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम दिव्या पटेल, एसपी मिश्रा, डॉ. आरती सिंह, डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी गिरीश अग्निहोत्री, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी, डीपीओ राजेन्द्र बांगरे, उप संचालक सामाजिक न्याय राजीव सिंह, जिला संयोजक अरुण शुक्ला, उप संचालक उद्यानिकी अनिल सिंह, सीएमओ मैहर सुषमा मिश्रा सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।