बांग्लादेश में अवामी लीग के लॉकडाउन के बीच भारी हिंसा भड़क उठी है। ढाका में कई जगह बम धमाके हुए और चटगांव में मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर को आग लगा दी गई।

बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता और तनाव का दौर एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। गुरुवार तड़के राजधानी ढाका के कई इलाकों में सिलसिलेवार बम धमाके हुए, जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गई। दूसरी ओर, चटगांव में पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख रहे मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। स्थानीय पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, देशभर में भड़की इन हिंसक घटनाओं में अब तक कम से कम चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

फाइल फोटो
देश में हिंसा का यह ताजा दौर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी 'अवामी लीग' द्वारा गुरुवार को बुलाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच शुरू हुआ है। उल्लेखनीय है कि हसीना सरकार के पतन के बाद मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार की कमान संभाली थी और उनके कार्यकाल के दौरान ही अवामी लीग को भंग कर दिया गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बावजूद ढाका में कई स्थानों पर बमबारी, आगजनी और तोड़फोड़ की वारदातों को अंजाम दिया गया। चटगांव के पांचलाइश क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने यूनुस के पैतृक आवास को निशाना बनाकर उसमें आग लगा दी। इससे पहले देश के विभिन्न हिस्सों में यूनुस द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक की शाखाओं पर भी हमले किए गए थे। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार रात ढाका में अवामी लीग के दो नेताओं के आवासों पर भी हमला कर आगजनी की गई। इन हमलों के पीछे वर्तमान प्रधानमंत्री तारिक रहमान की पार्टी 'बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी' (बीएनपी) के कार्यकर्ताओं का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ढाका में सुरक्षा घेरा बेहद सख्त कर दिया है। रातभर राजधानी के प्रमुख फ्लाईओवरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। शहर की सीमाओं और प्रवेश मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और मोटरसाइकिल सवारों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय समाचार पोर्टल ‘बीडीन्यूज24’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अवामी लीग के लॉकडाउन से ठीक पहले ढाका पुलिस ने 24 घंटे का एक विशेष धरपकड़ अभियान चलाया। इस कार्रवाई में कुल 565 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए प्रमुख लोगों में हसीना सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री रहे नूरुल इस्लाम नाहिद भी शामिल हैं, जिन्हें बुधवार की आधी रात को उनके आवास से हिरासत में लिया गया। इसके अतिरिक्त, शेख हसीना के गृह जिले दक्षिण-पश्चिमी गोपालगंज सहित देश के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के हजारों जवानों की तैनाती की गई है।
अवामी लीग ने इस देशव्यापी लॉकडाउन का आह्वान एक बेहद संवेदनशील मौके पर किया है। पिछले साल इसी दिन एक विशेष न्यायाधिकरण ने शेख हसीना की अनुपस्थिति में मुकदमा चलाते हुए उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराया था और मौत की सजा सुनाई थी। इस फैसले के एक वर्ष पूरा होने के विरोध में पार्टी ने प्रदर्शन शुरू किए हैं। ज्ञात हो कि 5 अगस्त 2024 को हुए व्यापक छात्र आंदोलन के बाद सत्ता से बेदखल होने पर शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़कर भारत में शरण ली थी और वह तब से वहीं रह रही हैं। वर्तमान बांग्लादेश सरकार लगातार भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रही है।
देश के मौजूदा हालात के बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बुधवार रात देश की सभी लोकतांत्रिक शक्तियों से अवामी लीग की संभावित राजनीतिक वापसी को रोकने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। अपने संबोधन में उन्होंने अवामी लीग को एक 'आतंकवादी संगठन' और 'सत्ता से बेदखल फासीवादी ताकत' करार दिया।
प्रमुख अखबार ‘द डेली स्टार’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री रहमान ने बीएनपी के सांसदों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अवामी लीग के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों से निपटने के लिए केवल पुलिस और प्रशासन के भरोसे न बैठें, बल्कि जमीनी स्तर पर पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्थिति का मुकाबला करें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
33वें APEC शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के शेनझेन में ट्रंप, शी जिनपिंग और पुतिन की बैठक ने नई बहस छेड़ दी है। परमाणु हथियारों, ईरान, यूक्रेन और बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर जानें विस्तृत विश्लेषण।
बांग्लादेश में अवामी लीग के लॉकडाउन के बीच भारी हिंसा भड़क उठी है। ढाका में कई जगह बम धमाके हुए और चटगांव में मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर को आग लगा दी गई।
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के लैंगली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक जलती हुई कार के भीतर 25 वर्षीय भारतीय युवक तुषार शर्मा का शव बरामद किया गया है। तुषार शर्मा सरे के निवासी थे और वाहन में मिले अवशेषों के आधार पर उनकी पहचान सुनिश्चित की गई।
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान की नीतियों और वहां की सेना की भूमिका पर तीखा प्रहार करते हुए इस्लामाबाद को अपनी करतूतों से बाज आने की स्पष्ट हिदायत दी है।इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन, महिलाओं की भागीदारी और किम्बर्ली प्रोसेस के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना की गतिविधियों पर भी गंभीर सवाल उठाए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप APEC शिखर सम्मेलन के लिए चीन के शेन्ज़ेन पहुंचे, जहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग ने इस्तीफे के बाद पहली बार बयान दिया है। उन्होंने निजी जिंदगी की गलतियों को स्वीकार करते हुए बोर्ड द्वारा बुलाए जाने पर CEO के पद पर दोबारा लौटने की इच्छा जताई है।
अमेरिका की एक संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन के उस प्रस्ताव को रद्द कर दिया है, जिसमें विदेशी छात्रों, शोधार्थियों और पत्रकारों के अमेरिका में ठहरने की अवधि सीमित करने की बात कही गई थी। जानें इस फैसले से भारतीय छात्रों को क्या फायदा होगा।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय अमेरिकी दौरे के दौरान भारत की आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी और चुनाव प्रणाली को लेकर कई सवाल उठाए हैं। बुधवार को न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और फैकल्टी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है।
फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित क्वाड बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुलाकात हुई। जानें क्वाड के 4 बड़े फैसलों, ईरान पर ट्रम्प के बयान और पीएम मोदी के तिरंगा सम्मान से जुड़े हर अपडेट के बारे में।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान अनजाने में भारत-बांग्लादेश सीमा पार कर बांग्लादेश पहुँच गया, जिसे बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने हिरासत में ले लिया है। जवान की सुरक्षित वापसी के लिए फ्लैग मीटिंग की जा रही है।