उचेहरा के बरुआ नदी पुराने पुल से डिलीवरी केस लेने जा रही एंबुलेंस नदी में गिर गई। चालक समेत दो लोग घायल हुए। लगातार तीसरे बड़े हादसे के बाद पुल की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार एजेंसियों पर सवाल उठे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
उचेहरा बरुआ नदी का पुराना पुल एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। गुरुवार की तड़के डिलीवरी केस लेने जा रही एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि समय रहते दोनों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन लगातार हो रहे हादसों के बावजूद पुल पर सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से जिम्मेदार एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू, क्रेन से निकाली गई एंबुलेंस
जानकारी के अनुसार, उचेहरा निवासी एंबुलेंस चालक शुभम परौहा एंबुलेंस से भटगवां गांव डिलीवरी केस लेने जा रहे थे। तड़के बरुआ नदी के पुराने पुल पर अचानक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही उचेहरा थाना पुलिस और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को नदी से बाहर निकाला गया। हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हुए हैं। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचेहरा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है, चिकित्सकों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
जताई गई ब्रेक फेल होने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एंबुलेंस के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चालक के बयान और वाहन की तकनीकी जांच के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
तीसरी बड़ी दुर्घटना, फिर भी नहीं जागे जिम्मेदार
बरुआ नदी का यह पुराना पुल लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। इससे पहले इसी पुल से उचेहरा अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शशांक सेठिया की कार नदी में गिर गई थी, जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद एक बाइक सवार युवक भी इसी स्थान पर हादसे का शिकार हुआ। अब एंबुलेंस दुर्घटना ने एक बार फिर पुल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर न तो मजबूत सुरक्षा रेलिंग है और ना ही कही पर पर्याप्त चेतावनी संकेत। लोगों का यह भी आरोप है कि समीप ही इचौल के पास एमपीआरडीसी विभाग इस मार्ग पर टोल वसूल रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश का स्लीमनाबाद टनल प्रोजेक्ट बनकर तैयार। सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण। 6 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ। जानें इस इंजीनियरिंग चमत्कार की खासियत।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सोनोग्राफी रिपोर्ट से असंतुष्ट महिला ने फीस लौटाने की मांग करते हुए हंगामा किया। जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाने से कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
रीवा में फर्जी हलफनामा देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी पर कार्रवाई हुई है। लोकायुक्त जांच के बाद निलंबन, वेतनवृद्धि की रिकवरी और विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।
रीवा की अदालत ने दहेज हत्या मामले में दोषी सास और ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु के आरोप सिद्ध मानते हुए कठोर दंड दिया।
रीवा में भगवान जगन्नाथ का दिव्य महास्नान, विशेष श्रृंगार और महाआरती के बाद भव्य रथयात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती, पुष्पवर्षा और भोग अर्पित कर भगवान का स्वागत किया।
सीधी जिले में स्कूल खुलने के बावजूद स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी जारी है। ओवरलोड ऑटो, अनफिट बसें और बिना सुरक्षा सुविधाओं वाले वाहन बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
सिंगरौली नगर निगम की 92 लाख रुपये की स्ट्रीट लाइट परियोजना में अनियमितता और ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं। भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने संयुक्त जांच, भुगतान रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मझगवां क्षेत्र में घर से लापता नौ वर्षीय बालक का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। वन विभाग जंगली जानवर के हमले की आशंका जता रहा है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
मैहर के बूढ़ाबाउर गांव में 55 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। लाठी-डंडों से हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए। गांव में पुलिस बल तैनात कर जांच जारी है।
उचेहरा के बरुआ नदी पुराने पुल से डिलीवरी केस लेने जा रही एंबुलेंस नदी में गिर गई। चालक समेत दो लोग घायल हुए। लगातार तीसरे बड़े हादसे के बाद पुल की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार एजेंसियों पर सवाल उठे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह