भोपाल रियासत के नवाब हमीदुल्ला खां और उनके वारिसों की संपत्तियों की पहचान तेज। भोपाल में 5000 करोड़ की जमीन और 95 करोड़ की 'रियाज मंजिल' पर कार्रवाई शुरू, 12 जिलों की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी गई।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां और उनके कानूनी वारिसों से जुड़ी संपत्तियों की पहचान करने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई काफी तेज कर दी है। इसके लिए भोपाल कलेक्टर द्वारा एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जिसे तीन महीने के भीतर अपना सर्वे पूरा करके रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इस पूरी प्रक्रिया के तहत राज्य के 12 जिलों में मौजूद इन संपत्तियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय गृह मंत्रालय को पहले ही भेजी जा चुकी है।
प्रशासनिक रिकॉर्ड के अनुसार, अकेले भोपाल शहर में नवाब के नाम पर लगभग 1500 एकड़ निजी जमीन दर्ज है। इसमें से करीब 30 से 35 प्रतिशत हिस्सा शत्रु संपत्ति (Enemy Property) के दायरे में आ सकता है। प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, इन संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत करीब 5 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है। जिला प्रशासन ने इसका पूरा ब्योरा तैयार कर लिया है कि वर्तमान में इन जमीनों पर किसका कब्जा है और इसका पूरा स्टेटस केंद्र सरकार को सौंप दिया गया है।
इसी अभियान के तहत भोपाल के कोहेफिजा इलाके में स्थित बहुचर्चित 'रियाज मंजिल' को सरकारी कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खसरा नंबर 42 में दर्ज 3.40 हेक्टेयर की इस बेशकीमती जमीन का अनुमानित मूल्य 95.22 करोड़ रुपये बताया गया है। इस सिलसिले में सहायक अभिरक्षक (एसडीएम बैरागढ़) की ओर से औपचारिक नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
राज्य सरकार ने शत्रु संपत्तियों की जिलावार जानकारी जुटाई है। भोपाल के अलावा सीहोर, रायसेन, हरदा और बुरहानपुर समेत अन्य जिलों में भी ऐसे मामले सामने आए हैं। इनमें से 10 जिलों में कस्टोडियन और सरकारी संपत्तियों का सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि भोपाल और मंडला में यह काम अभी प्रगति पर है। सरकार ने इन संपत्तियों का मूल्यांकन मौजूदा बाजार दरों और सर्किल रेट के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं। आगामी 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई के बाद, केंद्र से हरी झंडी मिलते ही 3 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य वाली इन संपत्तियों की नीलामी का रास्ता साफ हो सकता है।
मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन बायपास पर चलती लग्जरी बस में टायर फटने से भीषण आग लग गई। यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
मध्य प्रदेश में फायर सेफ्टी और नगर निगम की अनुमति के बिना निजी अस्पतालों के पंजीयन पर हाईकोर्ट सख्त। लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन की जनहित याचिकाओं पर सुनवाई, सरकार से मांगी गई ताजा स्टेटस रिपोर्ट।
ग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में एक अनोखा मामला सामने आया जहां रूप सिंह बघेल बीपीएल राशन कार्ड के एवज में 3500 रुपये की रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर नोटों की माला पहनकर अधिकारियों के सामने पहुंच गया।
भोपाल रियासत के नवाब हमीदुल्ला खां और उनके वारिसों की संपत्तियों की पहचान तेज। भोपाल में 5000 करोड़ की जमीन और 95 करोड़ की 'रियाज मंजिल' पर कार्रवाई शुरू, 12 जिलों की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में युवाओं के सपनों को नए अवसरों और संभावनाओं से जोड़ा जा रहा है। राजधानी भोपाल में आयोजित सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।
मध्यप्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सिवनी शहर से तीन किमी दूर छिंदवाड़ा-सिवनी नेशनल हाईवे में बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास भोपाल से बालाघाट जा रही यात्रियों से भरी सूत्र सेवा बस 6 आज तड़के सड़क में गड्ढे और ढलान के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत बड़ी खुशखबरी! मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन प्रक्रिया जारी है। अभी तक 3 लाख 5 हजार 82 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान 10 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आह्वान किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
मध्यप्रदेश के कृषि विभाग के कर्मचारियों के पदोन्नति समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि पदोन्नति का काम टाला नहीं जा सकता और हर साल समय पर डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक होनी चाहिए।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद में नवीन हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी ही साइंस टीचर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए स्कूल परिसर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया और सड़क पर धरने पर बैठ गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह