मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से आए गन्ना किसानों ने भोपाल के होशंगाबाद रोड पर डेरा डाल दिया है। 600 रुपए प्रति क्विंटल भाव और 50 रुपए बोनस की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपए प्रति क्विंटल करने और साथ में 50 रुपए बोनस देने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के किसानों ने राजधानी भोपाल में मोर्चा खोल दिया है। मुख्य रूप से नरसिंहपुर जिले से आए सैकड़ों गन्ना उत्पादक किसानों ने होशंगाबाद रोड स्थित वीर सावरकर सेतु के पास सर्विस रोड पर अपना डेरा डाल दिया है। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे।
प्रदर्शनकारी किसानों ने कड़ाके की ठंड के बीच पूरी रात प्रदर्शन स्थल पर खुले आसमान के नीचे गुजारी। किसान नेताओं ने राज्य सरकार को सख्त चेतावनी देते हुए मंगलवार दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। किसानों का कहना है कि यदि तय समय सीमा के भीतर उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया जाता है, तो वे बैरिकेड्स तोड़कर मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) की ओर कूच करेंगे।
किसानों के उग्र प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। होशंगाबाद रोड पर यातायात व्यवस्था बाधित न हो और जाम की स्थिति न बने, इसके लिए किसानों को सर्विस रोड के दोनों ओर से बैरिकेडिंग कर रोका गया है।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत रात भर मौके पर 2 डीएसपी और 4 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में करीब 45 पुलिसकर्मी तैनात रहे। वीर सावरकर सेतु की शुरुआत में बैरिकेड्स लगाए गए हैं, जबकि गणेश मंदिर की ओर भी बैरिकेडिंग की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को किसानों के कूच की चेतावनी को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है और करीब 150 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।
धरना स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर किसानों में भारी रोष देखा गया। किसान नेता राकेश धाकड़ ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने अपने जवानों के रुकने के लिए तो टेंट की व्यवस्था की है, लेकिन अन्नदाता किसान सड़क पर खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। किसानों ने आपसी सहयोग से जैसे-तैसे अपने खाने-पीने का इंतजाम किया है।
वहीं, किसान नेता प्रतीक शर्मा ने जानकारी दी कि यह आंदोलन अब और बड़ा रूप लेगा। मंगलवार दोपहर तक नरसिंहपुर और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में किसान ट्रेनों और निजी वाहनों के जरिए भोपाल पहुंचेंगे। यदि दोपहर 2 बजे तक सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तो हजारों की संख्या में किसान सीएम हाउस का घेराव करेंगे।
आंदोलनरत किसानों का कहना है कि वर्तमान में गन्ने का मूल्य 400 रुपए प्रति क्विंटल है, जिसे बढ़ाकर 600 रुपए प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए। किसानों के मुताबिक, सरकार 450 रुपए प्रति क्विंटल भाव देने की बात कर रही है, जो आज के समय में खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए बेहद कम है। इसी वजह से किसान 600 रुपए भाव के साथ 50 रुपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस की मांग कर रहे हैं।
बता दे कि गतिरोध को सुलझाने के लिए सोमवार को पांच किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कृषि संचालक उमाशंकर भार्गव से मुलाकात भी की थी, लेकिन दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद किसानों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।
भोपाल के ऐतिहासिक छोला दशहरा मैदान में व्यावसायिक निर्माण के आरोपों को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जानें 21 करोड़ के विकास कार्यों और कोर्ट के पूरे फैसले का विस्तार।
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से आए गन्ना किसानों ने भोपाल के होशंगाबाद रोड पर डेरा डाल दिया है। 600 रुपए प्रति क्विंटल भाव और 50 रुपए बोनस की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है।
मध्य प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर AI से तैयार फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जानिए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने इस पर क्या कहा और जनगणना के नियमों के तहत कब तक नहीं बन सकते नए जिले।
मध्य प्रदेश गृह विभाग ने सोमवार देर रात 26 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें 1 IPS और 25 राज्य पुलिस सेवा (DSP/SDOP/CSP) के अधिकारी शामिल हैं। देखें भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नरसिंहपुर समेत किन जिलों के अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर।
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से आए करीब 200 किसानों ने गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल और 50 रुपए बोनस की मांग को लेकर भोपाल में डेरा डाल दिया है। प्रशासन से बातचीत विफल होने के बाद अब किसान CM हाउस कूच की तैयारी में हैं।
इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के वंदना नगर में 3 लाख रुपये के कर्ज और मानसिक तनाव से परेशान 24 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर हर्ष चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। पैक्स (PACS) व सहकारी बैंक चुनाव एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं, वहीं वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने और साल में दो बार MPPSC परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद परिसर में देश की तीसरी अत्याधुनिक डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला और गैलरी का लोकार्पण किया।
अनूपपुर-जैतहरी-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आर्मी जवान समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो वाहन सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया।
राजधानी भोपाल में सोमवार को अतिक्रमण और जर्जर हो चुके मकानों के खिलाफ प्रशासन द्वारा बड़ी बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई है। शहर के ऐशबाग इलाके में स्थित 599 जर्जर ईडब्ल्यूएस जनता क्वार्टरों को हटाने का काम सुबह से ही शुरू हो गया है। मौके पर बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनों की मदद से इन भवनों को जमींदोज किया जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह