मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद परिसर में देश की तीसरी अत्याधुनिक डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला और गैलरी का लोकार्पण किया।

महाकाल: द मास्टर आफ टाइम का विमोचन भी किया

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद परिसर में देश की तीसरी अत्याधुनिक डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला और गैलरी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी व्यवस्था की जटिलताओं के कारण सरकार को मनाना आसान नहीं है, लेकिन संतोष की बात है कि अब नवाचार और शोध से जुड़े प्रकल्प तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं। कार्यक्रम में आरएसएस के पूर्व सह-सरकार्यवाह सुरेश सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कॉफी टेबल बुक महाकाल: द मास्टर आफ टाइम का विमोचन तथा पद्मश्री पुरातत्वविद् नारायण व्यास का अभिनंदन भी किया गया।
पुराने अवशेषों की होगी वैज्ञानिक जांच
प्रयोगशाला की उपयोगिता बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लैब करीब 10 लाख साल पुराने अवशेषों और घटनाओं का सटीक वैज्ञानिक आकलन करने में सक्षम है। इस तकनीक से यह पता लगाया जा सकेगा कि जमीन में दबे अवशेषों ने आखिरी बार सूर्य की रोशनी कब ग्रहण की थी, जिससे प्राचीन सभ्यताओं, मानव विकास और तत्कालीन जलवायु को समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने भीमबेटका की खोज करने वाले पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि यह लैब उनकी शोध परंपरा को आगे बढ़ाएगी।
भोपाल नॉलेज और उज्जैन बनेगी साइंस सिटी
सीएम ने कहा- स्पेस टेक पॉलिसी लॉन्च करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है और प्रदेश में डीप टेक रिसर्च पार्क के लिए 100 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। सरकार भोपाल को नॉलेज सिटी और उज्जैन को साइंस सिटी के रूप में विकसित कर रही है। इसके अलावा, विक्रमादित्य शोध पीठ को जल्द ही अकादमी का स्वरूप दिया जाएगा और आईआईटी व विश्वविद्यालयों के सहयोग से खगोल विज्ञान के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा मिलेगा।
लैब से लैंड तक पहुंचे शोध का लाभ
समारोह को संबोधित करते हुए सुरेश सोनी ने प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय पर बल दिया। उन्होंने बताया कि डीप टेक रिसर्च पार्क के चार टावरों के नाम वराहमिहिर, सांदीपनि, बलराम और आर्यभट्ट जैसे भारतीय मनीषियों पर रखे गए हैं। उन्होंने शोध को लैब से लैंड तक ले जाने का आह्वान करते हुए कहा कि उज्जैन को पुन: वैश्विक काल गणना का केंद्र बनाने के लिए आस्था के बजाय तर्क, तथ्य और वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। पैक्स (PACS) व सहकारी बैंक चुनाव एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं, वहीं वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने और साल में दो बार MPPSC परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद परिसर में देश की तीसरी अत्याधुनिक डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला और गैलरी का लोकार्पण किया।
अनूपपुर-जैतहरी-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आर्मी जवान समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो वाहन सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया।
राजधानी भोपाल में सोमवार को अतिक्रमण और जर्जर हो चुके मकानों के खिलाफ प्रशासन द्वारा बड़ी बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई है। शहर के ऐशबाग इलाके में स्थित 599 जर्जर ईडब्ल्यूएस जनता क्वार्टरों को हटाने का काम सुबह से ही शुरू हो गया है। मौके पर बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनों की मदद से इन भवनों को जमींदोज किया जा रहा है।
राजधानी भोपाल में आचार्य समय सागर महाराज सहित 21 जैन संतों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न हुआ। ओलंपियन विवेक सागर ने जर्सी पर 'भारत' लिखवाने का संकल्प लिया।
कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर भोपाल में GDG क्लाउड की ओर से DevFest-2026 आयोजित हुआ। 500 से अधिक डेवलपर्स व विद्यार्थियों ने भाग लिया और AI, जेमिनी, क्लाउड व वर्कशॉप्स से जुड़े सत्रों का लाभ उठाया।
सागर के देवरी स्थित नीम घाटी के पास बरमान घाट से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। गंभीर घायलों को सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
सतना एयरपोर्ट विस्तार के लिए 92 अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विरोध तेज हो गया। विधायक ने पुनर्वास और मुआवजे की मांग उठाई, वहीं सरकारी जमीन पर कब्जों के लिए जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग भी उठी।
कोरोना काल में दो साल तक सेवाएं देने के बाद हटाए गए स्वास्थ्यकर्मी बहाली और समायोजन की मांग उठा रहे हैं। सतना-मैहर के 250 सहित प्रदेश के 4 हजार कर्मचारियों ने राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को ज्ञापन सौंपा।
सतना के खोहर सहित कई गांवों के किसान 2007 की घोषणा के बावजूद अधिग्रहित जमीन वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। शिविर में समस्याएं सुनी गईं, लेकिन समय-सीमा और ठोस कार्रवाई तय नहीं हुई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह