राजधानी भोपाल में सोमवार को अतिक्रमण और जर्जर हो चुके मकानों के खिलाफ प्रशासन द्वारा बड़ी बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई है। शहर के ऐशबाग इलाके में स्थित 599 जर्जर ईडब्ल्यूएस जनता क्वार्टरों को हटाने का काम सुबह से ही शुरू हो गया है। मौके पर बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनों की मदद से इन भवनों को जमींदोज किया जा रहा है।

हाउसिंग बोर्ड पूरे परिसर का नए सिरे से कराएगा निर्माण
वैध आवंटियों को वैकल्पिक आवास किराया भी मिलेगा
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल में सोमवार को अतिक्रमण और जर्जर हो चुके मकानों के खिलाफ प्रशासन द्वारा बड़ी बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई है। शहर के ऐशबाग इलाके में स्थित 599 जर्जर ईडब्ल्यूएस जनता क्वार्टरों को हटाने का काम सुबह से ही शुरू हो गया है। मौके पर बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनों की मदद से इन भवनों को जमींदोज किया जा रहा है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अमले के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इन जर्जर क्वार्टरों को तोड़ने का रास्ता मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के बाद साफ हुआ है। रविवार को अवकाश के दिन हुई एक विशेष सुनवाई में हाईकोर्ट ने व्यापक स्तर पर चल रहे ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने से साफ इंकार कर दिया। हालांकि, न्यायालय ने याचिकाकर्ता मोहम्मद हफीज खान के कब्जे वाले क्वार्टर क्रमांक ईडब्ल्यूएस-465 को लेकर अंतरिम राहत प्रदान की है। कोर्ट के आदेशानुसार अगली सुनवाई तक इस विशेष क्वार्टर को तोड़ने पर रोक रहेगी। इस मामले की अगली सुनवाई अब 25 नवंबर को तय की गई है।
1986 में निर्माण, 2016 से दिए जा रहे थे नोटिस
न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष हुई सुनवाई के दौरान बताया गया कि इन भवनों का निर्माण वर्ष 1986 में हुआ था। अत्यधिक जर्जर स्थिति को देखते हुए हाउसिंग बोर्ड और नगर निगम ने संयुक्त रूप से इन्हें तोड़ने की कार्रवाई शुरू की है। हाउसिंग बोर्ड ने कोर्ट को जानकारी दी कि परियोजना के तहत कुल 600 जनता क्वार्टर बनाए गए थे, जिनमें से केवल 110 का ही वैध आवंटन हो सका था, जबकि शेष आवासों पर अवैध अतिक्रमण है। भवनों को खाली कराने के लिए वर्ष 2016 से लगातार नोटिस जारी किए जा रहे थे और शिविर लगाकर भी रहवासियों को इसकी सूचना दी गई थी।
वैध आवंटियों को मिलेगा 20 फीसदी हिस्सा
हाउसिंग बोर्ड ने न्यायालय के समक्ष परिसर के पुनर्निर्माण की योजना का पूरा खाका भी पेश किया। बोर्ड के अनुसार, पूरे परिसर का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा और वैध आवंटियों को उनके वर्तमान कब्जे के अतिरिक्त 20 प्रतिशत अधिक निर्माण क्षेत्र उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके साथ ही, नए भवन का निर्माण पूरा होने और पुन: कब्जा सौंपे जाने तक वैध आवंटियों को वैकल्पिक आवास के लिए किराया भी दिया जाएगा, जिसका भुगतान कलेक्टर द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। पैक्स (PACS) व सहकारी बैंक चुनाव एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं, वहीं वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने और साल में दो बार MPPSC परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद परिसर में देश की तीसरी अत्याधुनिक डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला और गैलरी का लोकार्पण किया।
अनूपपुर-जैतहरी-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आर्मी जवान समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो वाहन सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया।
राजधानी भोपाल में सोमवार को अतिक्रमण और जर्जर हो चुके मकानों के खिलाफ प्रशासन द्वारा बड़ी बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई है। शहर के ऐशबाग इलाके में स्थित 599 जर्जर ईडब्ल्यूएस जनता क्वार्टरों को हटाने का काम सुबह से ही शुरू हो गया है। मौके पर बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनों की मदद से इन भवनों को जमींदोज किया जा रहा है।
राजधानी भोपाल में आचार्य समय सागर महाराज सहित 21 जैन संतों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न हुआ। ओलंपियन विवेक सागर ने जर्सी पर 'भारत' लिखवाने का संकल्प लिया।
कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर भोपाल में GDG क्लाउड की ओर से DevFest-2026 आयोजित हुआ। 500 से अधिक डेवलपर्स व विद्यार्थियों ने भाग लिया और AI, जेमिनी, क्लाउड व वर्कशॉप्स से जुड़े सत्रों का लाभ उठाया।
सागर के देवरी स्थित नीम घाटी के पास बरमान घाट से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। गंभीर घायलों को सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
सतना एयरपोर्ट विस्तार के लिए 92 अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विरोध तेज हो गया। विधायक ने पुनर्वास और मुआवजे की मांग उठाई, वहीं सरकारी जमीन पर कब्जों के लिए जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग भी उठी।
कोरोना काल में दो साल तक सेवाएं देने के बाद हटाए गए स्वास्थ्यकर्मी बहाली और समायोजन की मांग उठा रहे हैं। सतना-मैहर के 250 सहित प्रदेश के 4 हजार कर्मचारियों ने राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को ज्ञापन सौंपा।
सतना के खोहर सहित कई गांवों के किसान 2007 की घोषणा के बावजूद अधिग्रहित जमीन वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। शिविर में समस्याएं सुनी गईं, लेकिन समय-सीमा और ठोस कार्रवाई तय नहीं हुई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह