जिला अस्पताल परिसर में दो आवारा सांडों की घंटों चली लड़ाई ने मरीजों, परिजनों और स्टाफ में अफरा-तफरी मचा दी। नवजात को गोद में लिए महिलाएं मुश्किल से बचीं, कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए, जबकि सुरक्षा गार्ड नदारद रहे। पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की खामियों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में इस समय हर जगह आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी देखने को मिल रही है। इन आवारा जानवरों के के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। शुक्रवार की दोपहर ऐसा ही मामला जिला अस्पताल परिसर में देखने को मिला।
जिला अस्पताल के अंदर उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो सांडों की घंटो तक लड़ाई चलती रही। लड़ाई इतनी जबरदस्त थी कि मानो दोनों सांडों को काबू करना किसी के बस में नहीं था। दोनों सांडों ने कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया। देखते ही देखते जिला अस्पताल परिसर में लोगों का हुजूम लग गया। वहां पर मौजूद लोगों के प्रयास करने के घंटों बाद लड़ाई शांत हुई। गनीमत यह रही कि किसी मरीज या परिजन को चोट नहीं आई और कोई बड़ी घटना होते-होते टल गई।
नवजात को गोद में लिए महिलाएं बाल-बाल बचीं
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर एक बजे दो आवारा जानवर लड़ते हुए ट्रामा यूनिट के रास्ते जिला अस्पताल परिसर के अंदर पहुंचे। आवारा जानवरों के बीच लड़ाई उस वक्त हुई जब अस्पताल परिसर में मरीजों और परिजनों की भारी भीड़ थी। आवारा जानवरों कि लड़ाई से पूरे जिला अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। मरीज एवं परिजन अपनी जान बचाने सुरक्षित स्थान ढूंढने लगा, लेकिन इन आवारा सांडों ने किसी स्थान को नहीं छोड़ा। बताया गया कि पोषण पुनर्वास केंद्र से लेकर जिला अस्पताल के मुख्य द्वार के बीच लड़ाई इतनी प्रचंड थी कि मौके पर दो महिलाएं नवजात को लिए भागते दिखी। अगर ये महिलाएं किसी सुरक्षित स्थान न पहुंचती तो निश्चित ही कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो जाती। इसके बाद आवारा जानवरों द्वारा पार्किंग में खड़ी वाहनों और एम्बुलेंस को निशान बनाया गया। परिसर में उपस्थित जनता की सूझ-बूझ से जानवरों को जिला अस्पताल के बाहर खदेड़ा गया, लेकिन प्रबंधन द्वारा मरीजों की सुरक्षा में लगाए गए डंडाछाप गार्ड झांकने भी नहीं आए। जिला अस्पताल परिसर में हुई इतने बड़े घटनाक्रम ने एक बार फिर मरीजों और परिजनों की सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर दिया है? लड़ाई करते अगर ये आवारा जानवर किसी वार्ड के अंदर पहुंच जाते और कोई बड़ा घटनाक्रम घट जाता तो उसका गुनहगार कौन होता?
नहीं सुधरेगी पार्किंग व्यवस्था
जिला कलेक्टर एवं जिला अस्पताल प्रबंधन के कई आदेशों के बाद भी अस्पताल परिसर की पार्किंग व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। प्रबंधन द्वारा कई मर्तबा जिला अस्पताल के पार्किंग ठेकेदार को पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए चेतावनी तक जारी की गई है। इसके बावजूद व्यवस्था जस की तस बनी हुई है। ट्रामा यूनिट से जिला अस्पताल के मुख्य द्वार तक अवैध पार्किंग में वाहनों के खड़े होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति देखने को मिलती है। अव्यवस्थित पार्किंग के चलते अस्पताल परिसर में आने और बाहर मरीज को ले जाने वाली एम्बुलेंस को घंटों का समय तक लग जाता है, इसके बावजूद भी कोई भी अधिकारी इस समस्या का समाधान नहीं निकाल पा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।