मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।

डीपीआई का घेराव
हजारों उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने खोला मोर्चा
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा (वर्ग-3) में शामिल हुए हजारों उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया है। अभ्यर्थियों की मुख्य शिकायत है कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय द्वारा एक साल पुरानी कटऑफ डेट तय कर दी गई है, जिसके चलते हजारों योग्य उम्मीदवारों को अपात्र (डिस्क्वालिफाई) घोषित कर दिया गया है। इन सभी अभ्यर्थियों को डीएलएड (D.El.Ed) की डिग्री निर्धारित कटऑफ डेट के बाद मिलने के आधार पर बाहर किया गया है।
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि वर्ष 2025 में 13,089 पदों के लिए कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 की परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा के समय आवेदन जमा कराते वक्त यह नियम था कि रिजल्ट जारी होने की स्थिति तक संपूर्ण शैक्षणिक योग्यता पूरी होनी चाहिए। हालांकि, जब अंतिम परिणाम घोषित किए गए, तो चयन अधिकारियों ने शैक्षणिक प्रमाण पत्र की कटऑफ डेट 25 अगस्त 2025 निर्धारित कर दी। इस एक फैसले की वजह से हजारों उत्तीर्ण उम्मीदवार परीक्षा पास करने के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं, क्योंकि उनकी डीएलएड की डिग्री इस तय तारीख के बाद की है।
इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभागी अंकुश लिल्हारे ने मीडिया को बताया कि अपनी पात्रता बचाने के लिए हजारों युवा और युवतियां पिछले एक हफ्ते से लगातार लोक शिक्षण संचालनालय पहुंच रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं है। आयुक्त के दफ्तर में न होने और अन्य अधिकारियों द्वारा सुनवाई न किए जाने से युवाओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
यह पूरी भर्ती प्रक्रिया पहले से ही कई तकनीकी और प्रशासनिक विवादों में घिरी रही है। इससे पहले दिव्यांगों के आरसीआई (रिहेबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया) के प्रमाण पत्र को लेकर भी भर्ती प्रक्रिया अटक गई थी। कुछ उम्मीदवारों ने परिणामों में अधिक संख्या में छात्रों के उत्तीर्ण होने को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद, लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय ने 8 जुलाई तक आरसीआई प्रमाण पत्र जमा करने और विज्ञापन में सही विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों से दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश दिए थे। इसके पश्चात 14 जुलाई को संशोधित परिणाम जारी किए गए, जिसमें शुरुआती परिणामों में पात्र घोषित किए गए कई हजार युवा अचानक अपात्र हो गए।
इस पूरे विवाद का सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 भर्ती परीक्षा की मेरिट सूची में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाली वर्षा मुजाल्दा भी इसी कटऑफ डेट के फेर में फंसकर अपात्र हो गई हैं। वर्षा ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि उनकी डीएलएड के द्वितीय वर्ष की डिग्री अभी हाल ही में पूरी हुई है, जिसके कारण उन्हें नियमों का हवाला देकर बाहर कर दिया गया है। इसी प्रकार, अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की मेरिट लिस्ट में छठा स्थान पाने वाले आकाश को भी 2025 के बाद डीएलएड की डिग्री मिलने के कारण अपात्र घोषित कर दिया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।