सतना में कैट के 13वें दीपावली मिलन समारोह में व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सांसद गणेश सिंह ने राजस्व योगदान देने वाले कारोबारियों, चिकित्सक और इंजीनियर को भामाशाह सम्मान देकर उनके योगदान को सराहा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
दीपावली की खुशियां, कारोबारी एकजुटता और समाज में योगदान देने वाली हस्तियों का सम्मान, इन रंगों के बीच व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया ट्रेडर्स ‘कैट’ का 13वां दीपावली मिलन समारोह पन्ना रोड स्थित होटल यलो चिली में संपन्न हुआ। समारोह में जिले के प्रमुख व्यापारियों, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही। मध्यप्रदेश के विकास में राजस्व कर के माध्यम से योगदान देने वाले प्रतिष्ठित कारोबारियों के साथ चिकित्सक और इंजीनियर को भी भामाशाह सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि सांसद गणेश सिंह ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने एफसीसी क्षेत्र से रीना खेमका, गल्ला-तिलहन से गोविंद बड़ेरिया, आॅटो सेक्टर से श्रेया टीवीएस उचेहरा के राजीव कुमार ताम्रकार, एएस सेल्स के रोजर सेनानी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश अग्रवाल और समाजसेवी इंजीनियर रमेश जैन को सम्मानित किया। सभी को श्रीफल, दुपट्टा और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। सांसद ने कैट की राष्ट्रीय समिति की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए सतना में इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव आयोजित करने का सुझाव दिया।
मेयर समेत अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम को सराहा
महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि कैट में पद की प्रतिष्ठा से अधिक कार्यकर्ता भावना को महत्व दिया जाता है। कमलेश पटेल ने कहा कि कैट देश में व्यापारियों का बड़ा संगठन है और व्यापारिक मुद्दों पर सरकार भी उससे सलाह लेती है। जिलाध्यक्ष मनोहर वाधवानी ने स्वागत भाषण दिया। मंच पर सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, कमलेश पटेल, अशोक दौलतानी, मनोहर वाधवानी, अभिषेक जैन, मोनिका अवस्थी और रुपचंद सचदेव उपस्थित रहे। कैट की परंपरा के अनुसार लकी ड्रॉ से रुपचंद सचदेव का विशिष्ट अतिथि के रूप में चयन हुआ। संचालन अभिषेक जैन और जितेंद्र साबनानी ने किया, जबकि प्रदेश सचिव अशोक दौलतानी ने आभार माना।
इन्होने की सहभागिता
समारोह में मणिकांत महेश्वरी, मनोज शर्मा, गोपी गेलानी, श्रीचंद्र मनवानी, नरेंद्र त्रिपाठी, रमेश मिश्रा, केशर सिंह छाबड़ा, संदीप मंगल, जेठानंद वाधवानी, दयाल कापड़ी, रामप्रसाद लाला कुशवाहा, मनोहर डिगवानी, रत्नेश रेशु यादव, महेंद्र जैन, पवन ताम्रकार, गोपीचंद कापड़ी, मनमोहन महेश्वरी, मनोज कटारे, कमल पुरुस्वानी, अमित अवस्थी, पुष्पराज कुशवाहा, राजेश अग्रवाल, पायल गर्ग, सोनाली जैन, रत्ना मिश्रा, मंजूषा शाह, मनीषा सिंह, दीप्ति ओझा, संजय बड़ेरिया, विनोद चंदानी, बलविंदर सिंह बिहारी मंघनानी, सचिन जैन, मनोज अग्रवाल, संजय वाधवानी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। किराना व्यापारी संघ, सतना मोटर ट्रांसपोर्ट, विंध्य चैंबर आॅफ कॉमर्स, जनरल मर्चेंट एसोसिएशन, क्लाथ मर्चेंट, इलेक्ट्रिक मर्चेंट, फल-सब्जी, रंग-पेंट-हार्डवेयर, सराफा, उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक, गल्ला-तिलहन, शू, रेडीमेड, स्टेशन रोड, उचेहरा, नागौद, कोठी और शास्त्री चौक व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जबलपुर ने इतिहास रचते हुए देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महापौर और अधिकारियों को पुरस्कृत किया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की नई रणनीति। MP के सीएम डॉ. मोहन यादव 71 सीटों पर संभालेंगे प्रचार की कमान। जानिए ओबीसी वोट बैंक और अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा के मास्टरप्लांन की पूरी जानकारी।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने देवास के भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में दो आरोपियों (मुकेश विज और अनिल मालवीय) को जमानत दे दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल मालिक या पार्टनर होना आपराधिक जिम्मेदारी तय करने के लिए पर्याप्त नहीं है।
निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव पर यौन उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज होने के बाद साध्वी हर्षानंद गिरि ने अखाड़ा परिषद पर हमला बोला है। जानें मुंबई पुलिस की कार्रवाई और अखाड़े से निष्कासन की पूरी खबर।
सिंगरौली के बरहपान गांव में दो मंजिला कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। सांसद और विधायक ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी।
सतना के प्रेमनगर में पटाखे की चिंगारी से बिजली विभाग के स्टोर और केबल यार्ड तक आग फैलने का खतरा पैदा हुआ। पांच दमकल वाहनों ने आग बुझाई, वहीं शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।
महापौर योगेश ताम्रकार के 63वें जन्मदिन पर सतना के साढ़े चार साल के विकास कार्यों की झलक। सीवर नेटवर्क, सड़कें, पार्क, आवास, जल संरक्षण और शहरी सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी उपलब्धियां।
सतना में कैट के 13वें दीपावली मिलन समारोह में व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सांसद गणेश सिंह ने राजस्व योगदान देने वाले कारोबारियों, चिकित्सक और इंजीनियर को भामाशाह सम्मान देकर उनके योगदान को सराहा।
सतना जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के प्रयासों के बावजूद सात महीने में 248 महिलाओं का प्रसव घर पर हुआ, जबकि 54 महिलाओं ने अस्पताल पहुंचने के दौरान रास्ते में बच्चों को जन्म दिया।
सतना नगर निगम आयुक्त ने पांच वार्डों में सड़क और नाली निर्माण प्रस्तावों की जमीनी पड़ताल की। अब तकनीकी जांच और वास्तविक जरूरत के आधार पर मिलेगी मंजूरी, छठ पूजा की तैयारियों का भी निरीक्षण।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह