CBSE ने स्कूलों में छात्राओं के लिए सैनिटरी नैपकिन और स्वच्छता केंद्र अनिवार्य कर दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जारी हुए नए नियम, मासिक रिपोर्ट देना होगा जरूरी।

नई दिल्ली। एजुकेशन डेस्क। स्टार समाचार वेब
छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और विशेषकर छात्राओं की गरिमा को प्राथमिकता देते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। बोर्ड ने देशभर के अपने सभी संबद्ध स्कूलों के लिए नए स्वच्छता मानक लागू कर दिए हैं। अब प्रत्येक सीबीएसई स्कूल में छात्राओं के लिए सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता और एक समर्पित स्वच्छता केंद्र (Hygiene Center) का होना अनिवार्य होगा।
सीबीएसई ने यह कड़ा रुख सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 20 जनवरी को दिए गए एक महत्वपूर्ण फैसले के बाद अपनाया है। शिक्षा मंत्रालय के माध्यम से प्राप्त इन निर्देशों को बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए हैं। आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, जो स्कूल इन मानकों को पूरा करने में विफल रहेंगे, उनकी मान्यता पर संकट आ सकता है और बोर्ड उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा।
बोर्ड द्वारा स्कूलों को भेजे गए पत्र में निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया है:
सुलभ सैनिटरी पैड्स: स्कूल परिसर में छात्राओं के लिए सैनिटरी नैपकिन की चौबीसों घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी।
सुरक्षित शौचालय: छात्राओं के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालयों का निर्माण और उनका उचित रखरखाव अनिवार्य है।
वॉश (WASH) सुविधाएं: शौचालयों में साफ़ पानी, हाथ धोने के लिए साबुन और स्वच्छता के अन्य आवश्यक साधनों की व्यवस्था होनी चाहिए।
गोपनीयता और गरिमा: स्वच्छता केंद्रों को इस तरह डिजाइन करने का निर्देश दिया गया है जिससे छात्राओं की गोपनीयता और गरिमा बनी रहे।
नियमों को कागजों से जमीन पर उतारने के लिए सीबीएसई ने एक निगरानी तंत्र भी तैयार किया है। अब स्कूलों को हर महीने अपने यहाँ की स्वच्छता व्यवस्था की 'मासिक रिपोर्ट' बोर्ड को भेजनी होगी। अप्रैल माह की पहली रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।
विशेषज्ञों का मत: शिक्षाविदों का मानना है कि इस कदम से न केवल छात्राओं के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि मासिक धर्म के दौरान स्कूलों से अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं की संख्या में भी कमी आएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीबीएसई (CBSE) द्वारा 6 सितंबर 2026 को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) स्थगित कर दी गई है। नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी यहाँ विस्तार से पढ़ें।
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी। सागर के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगी परीक्षा। जानिए पूरी जानकारी, जिलेवार विवरण और अपडेट्स।
मध्य प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत BRC और APC के 525 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी। उच्च पद प्रभार शिक्षकों को पात्रता में शामिल करने की मांग उठी है।
कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। 454 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
केवल लंबे समय तक काम करने से किसी कर्मचारी को स्थाई कर्मी बनने का अधिकार नहीं मिल जाता। जनभागीदारी समिति द्वारा नियुक्त व्यक्ति भी केवल नियुक्ति के आधार पर राज्य सरकार का नियमित कर्मचारी नहीं बन सकता।
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी-एनईटी जून 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 आगामी 7 से 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रदेश के 12 जिलों में होने वाली इस परीक्षा के जरिए 156 पदों के लिए 3,775 अभ्यर्थी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को थ्री-लेयर सिक्योरिटी जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
NTA जल्द ही UGC NET June 2026 के 84 विषयों की फाइनल आंसर की और परिणाम जारी करेगा। साथ ही CSIR NET और ICAR परीक्षाओं के भी रिजल्ट इसी सप्ताह आएंगे। जानिए कैसे चेक करें स्कोरकार्ड।
देशभर में सरकारी स्कूलों की बदहाली और घटती छात्र संख्या के बीच राज्यों के शिक्षा बजट को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार अपने कुल बजट का औसतन केवल 13.76 फीसदी ही शिक्षा पर खर्च कर रही है।
सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सीटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।