सीधी जिले के आदिवासी ब्लॉक कुसमी के टमसार गांव के बैगान टोला में उल्टी-दस्त (हैजा) का प्रकोप फैल गया है। बीते 3 दिनों में 22 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 20 मरीजों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टमसार में और 2 गंभीर मरीजों का जिला चिकित्सालय सीधी में चल रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है और कलेक्टर से तत्काल पहल की मांग की है।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
इन दोनों महीने भर से पूरा जिला जोरदार बारिश की चपेट में है, और जैसा की हमेशा से होता आया है कि जब बारिश अपने भयंकर रूप में रहती है तो जलजनित बीमारियों का भी प्रकोप पूरी तरह से आमजन में देखा जाता है। शहरी क्षेत्र के लोगों में तो जागरूकता के कारण और उन्हें स्वच्छ पेयजल मिल जाने के कारण वो इन जलजनित बीमारियों से अक्सर सुरक्षित रहते हैं परंतु ग्रामीण इलाकों के हाल कुछ और होते हैं। सीधी जिला एक आदिवासी बाहुल्य पिछड़ा जिला है जिसके कारण यहां ग्रामीण क्षेत्रों में कई इलाकों में स्वच्छ पेयजल का सदैव से संकट रहा है, कई जगह तो हालत ये हैं कि लोग काफी दूर से पेयजल लाते हैं। कई जगह लोग नदी नाले का पानी पीते हैं, और कई जगह लोग पानी की समस्या से जूझते हुए बरसात के पानी को ही एकत्र कर पी लेते हैं। इन सभी वजहों से हर वर्ष बरसात के इस मौसम में सीधी जिले में उल्टी, दस्त, हैजा जैसी संक्रामक जलजनित बीमारियों के फैलने और उससे लोगों की मौतों के मामले आते रहे हैं।
क्या है ताजा मामला
इस वर्ष लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच सीधी जिले के आदिवासी ब्लॉक कुसमी के टमसार गांव के बैगान टोले में उल्टी दस्त (हैजा) बीमारी के प्रकोप में बीते 3 दिनों के भीतर तकरीबन 2 दर्जन के करीब लोग आ गए हैं, जिनका उपचार टमसार के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला चिकित्सालय सीधी में चल रहा है। हमारे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 4 सितंबर को जहां 1 व्यक्ति इसकी चपेट में आया, वहीं दूसरे दिन 5 सितंबर को 4 लोग, तीसरे दिन 6 सितंबर को 5 लोग इसकी चपेट में आये। जबकि 7 सितंबर को एक साथ 8 लोग इसकी चपेट में आ गए और 8 सितंबर को 4 मरीज फिर सामने आए यानी 3 दिनों में जहां 10 लोग संक्रमित हुए, वहीं 2 दिनों में 12 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इस मामले में अभी तक कुल 22 लोग संक्रमित हुए जिसमें से 20 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टमसार में भर्ती कर प्राथमिक उपचार कराया गया है जो अब स्वस्थ हैं, वहीं 2 लोग जो ज्यादा गंभीर थे उनको सोमवार को सीधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ टमसार सरपंच मकरंद सिंह उइके एवं ग्रामीण रामबहादुर प्रजापति द्वारा मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की गयी एवं जो दवाइयां सरकारी अस्पताल में नहीं थीं सरपंच द्वारा प्रायवेट क्लीनिक से खरीदकर उनका इलाज कराया गया। साथ ही सरपंच श्री उइके के द्वारा 20 मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टमसार एवं 8 सितंबर को 2 मरीजों को जिला चिकित्सालय तक लाया गया। इलाके के सरपंच द्वारा एहतियातन गांव के कुओं में ब्लीचिंग पाउडर भी डलवाया गया है।
शिकायतों के बाद भी नहीं जागा स्वास्थ्य विभाग
इस मामले में जहां स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह अब तक सक्रिय होकर पूरे इलाके में अपनी टीम भेजकर लोगों में जागरूकता के साथ-साथ उन्हें एहतियातन दवाइयों का वितरण करना चाहिए। इस मामले में जिले के स्वास्थ्य अधिकारी पूरी तरह लापरवाह नजर आ रहे हैं। बीते कई दिनों से इसकी शिकायत आने के बाद अब तक जिले के सीएमएचओ को इस मामले में सार्थक पहल करनी चाहिए पर कोई भी पहल स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस मामले में अभी तक नहीं की गई है। सिर्फ स्थानीय स्तर के सरपंच और समाजसेवी लोगों द्वारा अपने तरफ से लोगों की मदद की गई है। जिला कलेक्टर का ध्यान इस गंभीर मामले की तरफ आकृष्ट कराते हुए तत्काल इस पर सार्थक पहल की उम्मीद ग्रामीणों ने की है।
ये आये चपेट में
जलजनित बीमारी के संक्रमण से हैजा की चपेट में जो लोग आये हैं उन मरीजों में राजेश कुमार बैगा 27 वर्ष, मीना बैगा उम्र 17 वर्ष, सतकली बैगा उम्र 24 वर्ष, अंशू सिंह पठारी ढाई वर्ष, मुन्नीबाई बैगा 42 वर्ष, फूलबाई बैगा 20 वर्ष, राजकुमारी बैगा 21 वर्ष, निर्मला बैगा 8 वर्ष,विश्वनाथ बैगा 28 वर्ष, सितारा बैगा 12 वर्ष, धर्मराज बैगा 27 वर्ष, आशादेवी बैगा 22 वर्ष, फूलबाई बैगा 25 वर्ष, इंद्रनिया बैगा 35 वर्ष, मोनिका पठारी 12 वर्ष,श्यामकली बैगा 28 वर्ष, सीताराम बैगा 27 वर्ष, अशोक कुमार बैगा 10 वर्ष, फुलमतिया बैगा 12 वर्ष,रोशनी बैगा 8 वर्ष, उषादेवी बैगा 22 वर्ष, आरती सिंह(पठारी )उम्र 22 वर्ष, दादूलाल बैगा 30 वर्ष,रामबती बैगा 26 वर्ष, श्यामबाई बैगा 27 वर्ष, राजकली बैगा 32 वर्ष शामिल हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।