सतना जिले में एनीमिया से जूझ रहीं गर्भवती महिलाओं की संख्या चिंताजनक। अनमोल पोर्टल रिपोर्ट में हर दिन औसतन 17 महिलाओं में खून की कमी सामने आई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में पांच फीसदी से अधिक पंजीकृत गर्भवती महिलाएं एनिमिक मिली हैं यानि इन गर्भवतियों में खून की कमी बताई गई है। अनमोल पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच यानि बीते 10 माह में 21420 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया गया जिनमे से 5055 गर्भवतियां मॉडरेट एनिमिक मिली यानि हर दिन करीब 17 महिलाओं में खून की कमी मिली। ये ऐसी गर्भवती महिलाएं थी जिनमें 11 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन था। जबकि 261 हाई रिस्क गर्भवती सीवियर एनिमिक से पीड़ित पाई गई जिनमे 7 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन मिला। इस प्रकार की एनीमिक गर्भवतियों को आयरन सुक्रोज एवं ब्लड चढ़ाकर खून की कमी को पूरा किया जाता है। चिकित्सकों के अनुसार इस श्रेणी की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय खून की आवश्यकता बढ़ जाती है। खून की कमी से प्रसव संबंधी समस्याएं सामने आती हैं यहां तक कि जच्चा-बच्चा की जान का जोखिम भी बढ़ जाता है।
फील्ड वर्करों की अनदेखी
आंकड़ों के अनुसार जिले में में एनीमिक गर्भवती महिलाओं की स्थिति बेहद गंभीर है जहां 261 में से 171 गंभीर एनीमिक गर्भवती महिलाओं का ही इलाज प्रबंधन किया गया। वहीं 5055 मॉडरेट एनीमिक गर्भवतियों में से 2255 को ही उचित इलाज उपलब्ध हुआ। एनीमिक गर्भवतियों की लगातार स्क्रीनिंग और मॉनिटरिंग नहीं होने से जिले में एनीमिक गर्भवती महिलाओं का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। सरकारी योजनाओं में हर माह संचालित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का हेल्थ चेकअप किया जा रहा है जिसमें भी बड़ी संख्या में एनीमिक महिलाएं चिन्हित हो रही हैं, लेकिन फील्ड़ वर्करों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
शहरी क्षेत्र में स्थित बेहद गंभीर
एनीमिक महिलाओं के आंकड़ों पर गौर करें तो सतना शहरी क्षेत्र की स्थित बेहद गंभीर है। इसके अलावा चित्रकूट मझगवां, रामपुर बघेलान एवं नागौद की स्थिति भी अनमोल पोर्टल में खराब है। हाल ही में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में भी इस बिषय पर कलेक्टर द्वारा निराशा जताई गई थी। हालांकि सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला द्वारा सभी ब्लॉक अधिकारियों को लगातार मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। स्थिति सुधारने सभी ब्लाकों की आशाओं को समय भी दिया गया है। कार्य में सुधार न मिलने पर लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
ये है एनीमिक आंकड़े
ब्लॉक मॉडरेट सीवियर
चित्रकूट 863 50
नागौद 784 41
रामपुर बाघे. 1197 58
कोठी 786 40
उचेहरा 948 60
सतना 477 12


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।