धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
स्मार्ट सिटी की निपेक्ष राशि से धवारी स्टेडियम के पुनर्निर्माण अंतर्गत संविदाकार द्वारा क्या-क्या अतिरिक्त कार्य कराया गया है, इसकी पार्षदों की तीन सदस्यीय टीम जांच करेगी। टीम के जांच प्रतिवेदन के बाद भी संविदाकार के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। टीम देखेगी की टेंडर के समय किन-किन कार्यो का उल्लेख था और अब कौन-कौन से कार्य कराए गए है। दरअसल दर्शक दीर्घा में लाल पत्थर लगाने, 5 पिच का निर्माण, लाईट व्यवस्था, गेट सौन्द्रर्यीकरण एवं र्पाकिंग व्यवस्था का अतिरिक्त काम संविदाकार द्वारा बताया गया था। जांच के लिए पार्षदों की जो टीम बनाई गई है उसमें एमआईसी सदस्य पीके जैन, आदित्य यादव एवं अभिषेक तिवारी शामिल हैं। महापौर योगेश ताम्रकार की अध्यक्षता में आयोजित एमआईसी की बैठक में नौ प्रस्ताव पेश किए गए थे, जिसमें से एक में टीम बना दी गई, एक को रिजेक्ट कर दिया और एक प्रस्ताव को अगली बैठक तक के लिए रोक दिया गया। एमआईसी की बैठक में शहर में अमृत परियोजना अन्तर्गत शहर के शेष क्षेत्रों में पाइप लाइन विछाने एवं टंकी निर्माण कार्य अंतर्गत वीएफडी पैनल इंस्टाल करने का दो माह का समय संविदाकार को दिया गया है।
नालों के विकास के लिए 11 लाख 63 हजार की अतिरिक्त मंजूरी
स्मार्ट सिटी मिशन परियोजनान्तर्गत वार्ड क्रमांक-1 से 45 तक के छोटे नालों के विकास कार्य के अंतिम मूल्याकंन से पूर्व 11 लाख 63 हजार 386/- की अतिरिक्त वृद्धि को मंजूरी दी गई है।
इगो लाइफ को मिलेंगे अतिरिक्त 30 लाख
स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आईईसी गतिविधियों के संचालन, संधारण का कार्य कर रही मे० इगो लाइफ इकामर्स द्वारा किये गये अतिरिक्त कार्य के लिए 30 लाख 9 हजार 450 रूपाए की स्वीकृति के साथ आगामी 05 माह तक की समयावृद्धि दी गई।
श्रम विभाग पैसा देगा तब होगा हितग्राहियों का भुगतान
संबंल योजनातंर्गत पंजीकृत श्रमिको के मृत्योपरांत शासन द्वारा अनुग्रह सहायता दी जाती है। योजनातंर्गत कुल 6 प्रकरणों में 16 लाख का भुगतान किया जाना है, लेकिन यह राशि अभी तक श्रम विभाग से प्राप्त नहीं हुई है जिसे देखते हुए एमआईसी ने निर्णय लिया है कि जब श्रम विभाग पैसे देगा तब हितग्राहियों को भुगतान किया जाएगा। निगम अपने से भुगतान नहीं करेगा। इस मामले में सीएम हेल्पलाइन लगी है जो एल-फोर स्तर पर पहुंच गई है।
इन्हें दी गई समयावृद्धि


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।