कनाडा के कैलगरी में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में खालिस्तान समर्थकों ने हंगामा किया। दिलजीत ने उन्हें शो से बाहर निकालने का आदेश दिया। वहीं CSIS रिपोर्ट 2025 ने कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथ को एक बड़ी चुनौती बताया है।

कनाडा के कैलगरी में आयोजित मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब भारी भीड़ के बीच कुछ खालिस्तान समर्थकों ने प्रतिबंधित झंडे लहराने शुरू कर दिए। रंगीन रोशनी और संगीत के बीच चल रहे इस कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पारंपरिक परिधान में प्रस्तुति दे रहे दिलजीत दोसांझ ने जैसे ही भीड़ के बीच यूएपीए (UAPA) के तहत प्रतिबंधित आतंकी समूहों का प्रतिनिधित्व करने वाले झंडे देखे, उन्होंने तुरंत अपना प्रदर्शन रोक दिया। हाथ में माइक लेकर उन्होंने सीधे तौर पर उन लोगों की ओर इशारा किया और उन्हें हंगामा बंद करने की हिदायत दी। गायक ने सुरक्षाकर्मियों को स्पष्ट आदेश दिया कि ऐसे तत्वों को कॉन्सर्ट से तुरंत बाहर निकाल दिया जाए। यह पहली बार नहीं है जब दिलजीत के कार्यक्रमों में इस तरह की बाधा डालने की कोशिश की गई है।
इस घटना के साथ ही कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (CSIS) की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट भी सामने आई है। कनाडाई संसद में पेश की गई वर्ष 2025 की वार्षिक रिपोर्ट में आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया गया है कि कनाडा में सक्रिय खालिस्तानी तत्व देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। रिपोर्ट के कहा गया कि कनाडा में स्थित खालिस्तानी चरमपंथी (CBKE) समूह अपने हिंसक एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए कनाडाई संस्थानों का उपयोग कर रहे हैं। ये समूह भोले-भाले लोगों से धन इकट्ठा करते हैं, जिसका उपयोग हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, इन तत्वों की गतिविधियां लगातार हिंसक चरमपंथ को बढ़ावा दे रही हैं।
पिछले कुछ वर्षों में खालिस्तानी तत्वों के प्रति कनाडा सरकार के नरम रुख को लेकर भारत ने बार-बार चिंता जताई है, जिसके कारण दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों में काफी खटास आई है। सीएसआईएस की यह नई रिपोर्ट भारत के उन दावों की पुष्टि करती है जिनमें कनाडा में पनप रहे अलगाववादी और चरमपंथी ढांचे की बात कही गई थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।