बिग बॉस 19 की फरहाना भट्ट ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर दुख जताते हुए उन्हें मसीहा कहा। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क उठे हैं। देखें पूरी रिपोर्ट।

कश्मीर। स्टार समाचार वेब
मिडिल ईस्ट में जारी भीषण जंग और 28 फरवरी को अमेरिकी स्ट्राइक में ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत ने पूरी दुनिया को दो धड़ों में बांट दिया है। इस संवेदनशील मुद्दे पर जब बिग बॉस 19 फेम फरहाना भट्ट की राय सामने आई, तो उनके शब्दों ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी। फरहाना ने न केवल खामेनेई की मौत पर शोक जताया, बल्कि उन्हें एक 'मसीहा' और 'कभी न भुलाई जाने वाली शख्सियत' करार दिया।
एक मीडिया पोर्टल से बातचीत के दौरान फरहाना भट्ट काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि खामेनेई की मौत की खबर सुनकर उनका दिल दहल गया है। फरहाना ने कहा -
"वह एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे और अल्लाह उनकी शहादत को कबूल फरमाएगा। कश्मीर के लोग इस खबर से बहुत दुखी हैं। यकीन मानिए, सेहरी के बाद से मैं सो नहीं पाई हूं। नमाज के वक्त मुझे बहुत दुख हुआ क्योंकि ऐसा नहीं होना चाहिए था। बहुत से लोगों के लिए वह एक मसीहा थे।"
फरहाना का यह वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। जहां एक तरफ ईरान के भीतर ही एक वर्ग खामेनेई के शासन के अंत पर जश्न मना रहा है, वहीं फरहाना द्वारा उन्हें 'मसीहा' कहना लोगों को रास नहीं आया। ट्रोलर्स ने उन्हें 'जाहिल' तक कह डाला और देश के प्रति उनकी संवेदनशीलता पर सवाल उठाए। आलोचकों का तर्क है कि एक कट्टरपंथी नेता के प्रति इस तरह की सहानुभूति दिखाना अनुचित है, खासकर तब जब वैश्विक राजनीति में स्थितियां इतनी जटिल हों।
28 फरवरी 2026 को अमेरिकी एयरस्ट्राइक में अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के कुछ सदस्यों की मौत की पुष्टि हुई थी। इस हमले के बाद ईरान में सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। भारत के भी कुछ हिस्सों, विशेषकर कश्मीर में, इस मौत के विरोध में प्रदर्शन देखे गए, जबकि बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों के कई लोगों ने इसे आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी जीत बताया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने अपने पहले ही दिन भारत में धमाकेदार शुरुआत करते हुए 60.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया है
‘बिग बॉस 20’ की लेटेस्ट अपडेट्स जानें! इस सीजन नए आर्ट डायरेक्टर्स, डिजिटल-फर्स्ट रणनीति, सौरव गांगुली समेत सभी रीजनल होस्ट, संभावित कंटेस्टेंट्स और 6 सितंबर 2026 की प्रीमियर डेट की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में है। सनी देओल की दमदार वापसी, विभाजन की भावनात्मक कहानी, शानदार डायलॉग और दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने फिल्म को खास बना दिया है।
इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रोमांस, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और सोनीलिव पर आने वाली नई रिलीज़ की पूरी लिस्ट यहाँ देखें।
Bigg Boss 20 Announcement: टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 20' का ऐलान हो गया है। इस बार सलमान खान के साथ सौरव गांगुली भी होस्टिंग करते नजर आएंगे।
दिल्ली में आयोजित इवेंट में रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर पहली बार दिखाया गया। सख्त सुरक्षा के बावजूद ट्रेलर ऑनलाइन लीक हो गया। जानिए इवेंट की पूरी अपडेट।
अभिनेता आमिर खान को लॉरेंस गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। गैंग ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ उनकी शादी को 'लव जिहाद' करार दिया है। जानें क्या है पूरा विवाद और आमिर खान ने आरोपों पर क्या सफाई दी।
अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी पर जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आमिर की तीसरी शादी को लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है। बजरंग दल ने भी गौरी स्प्रैट संग एक्टर की तीसरी शादी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
अभिनेता अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म धमाल-4 इस समय सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। मजेदार कहानी के दम पर सबका दिल जीतने वाली इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी झंडे गाड़ दिए हैं।
हिमांक गौर के निर्देशन में बनी नई कॉमेडी-ड्रामा सीरीज आदर्श बाल विद्यालय का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। इस सीरीज के कुल 7 एपिसोड आएंगे।