पूजा एंटरटेनमेंट (इंडिया) लिमिटेड और टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच विवाद चर्चा में रहा। इनका विवाद अब कोर्ट तक पहुंच चुका है। पूजा एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने टिप्स म्यूजिक के चेयरमैन रमेश तौरानी, कुमार एस तौरानी और फिल्ममेकर डेविड धवन को कोर्ट में घसीटा है।

वाशु भगनानी ने टिप्स म्यूजिक और डेविड धवन को घसीटा

मुंबई। स्टार समाचार वेब
पूजा एंटरटेनमेंट (इंडिया) लिमिटेड और टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच विवाद चर्चा में रहा। इनका विवाद अब कोर्ट तक पहुंच चुका है। पूजा एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने टिप्स म्यूजिक के चेयरमैन रमेश तौरानी, कुमार एस तौरानी और फिल्ममेकर डेविड धवन को कोर्ट में घसीटा है। वाशु भगनानी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में इन सबके खिलाफ 400 करोड़ का मुकदमा दायर किया है। इस मुकदमे का कनेक्शन वरुण धवन की फिल्म-है जवानी तो इश्क होना है.. के एक गाने से जुड़ता है।
वाशु की मांग- तत्काल लगे रोक
वाशु भगनानी का यह मुकदमा वरुण धवन की हालिया रिलीज फिल्म-है जवानी तो इश्क होना है से जाकर जुड़ता है। दरअसल, वाशु भगनानी की फिल्म बीवी नंबर 1 के मशहूर गानों को बिना इजाजत के वरुण की फिल्म में इस्तेमाल किया गया है। इसमें चुनरी चुनरी और इश्क सोना है जैसे गाने शामिल हैं। वाशु ने कोर्ट का रूख इसलिए किया है, क्योंकि वह इस मामले में आॅडियो राइट्स को रद्द कराना चाहते हैं। वाशु भगनानी इस मामले में तत्काल और व्यापक रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।
वकील ने रखा वाशु का पक्ष
वाशु भगनानी के वकील ने बताया कि हमने टिप्स म्यूजिक कंपनी के खिलाफ 400 करोड़ का मुकदमा दायर किया है। यह कानूनी लड़ाई कई दिनों से चल रही थी और संगीतकारों के अधिकारों को लेकर कोई समझौता नहीं हो पा रहा था। पहले फिल्मों के राइट्स, एग्रीमेंट्स पर आधारित होते थे। आज म्यूजिक कंपनियां बड़े निर्माताओं या गीतकारों से गाने खरीदती हैं। उस समय, टिप्स के साथ जो समझौते हुए थे, उनमें आॅडियो राइट्स ही दिए गए थे।
सार्थक नहीं रही बातचीत
वाशु भगनानी के वकील ने कहा-2018 में टिप्स ने हमें ईमेल करके विजुअल राइट्स मांगे थे। वाशु भगनानी ने उन्हें जवाब दिया था लेकिन उनकी बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। अगर वे संगीत के अधिकारों के कानूनी मालिक हैं, तो उन्हें अपने दस्तावेज दिखाने चाहिए। इसीलिए हमने टिप्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। न्याय जरूर मिलेगा और सच सामने आएगा।

शांत शुरुआत और बिना किसी बड़े पीआर के 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। शुरुआत में दर्शकों के लिए तरस रही इस छोटी फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और पॉजिटिव वर्ड आफ माउथ के दम पर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।
फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं।
दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने विमल के एक ऐड से उनके जुड़ाव को लेकर चल रहे विवाद पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को अपने जवाब दे दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाबों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह मामला कानूनी पचड़ों में है।
फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 54 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद इसके सीक्वेल (Hanuman Ansh 2) पर काम शुरू हो गया है।
मशहूर रैपर बादशाह से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी अब रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के जरिए छोटे पर्दे पर नई शुरुआत करने जा रही हैं। जानिए उनके गेम प्लान और इंटरव्यू की खास बातें।
निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ दो नई फिल्मों पर काम करने की पुष्टि की है। जानिए 'घातक घुस के मारेगा' और उनकी अन्य अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी खास बातें।
कल यानी शुक्रवार को देशभर में रक्षा बंधन के त्योहार का धूम-धाम से मनाया जाएगा। हिंदी सिनेमा की तरफ से राखी के इस खास फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए लंबे समय से स्पेशल गानों को बनाया जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह