राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गुजरात एवं महाराष्ट्र स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। जानें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और 'विकसित भारत @2047' के संकल्प के बारे में।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
"एक भारत-श्रेष्ठ भारत" की संकल्पना के तहत गुजरात और महाराष्ट्र राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दोनों राज्यों के प्रशासनिक गठन को उनकी विकास यात्राओं का अभिनंदन पर्व बताया। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति रही, जहां राज्यपाल ने नागरिकों और युवाओं से भारत की सांस्कृतिक विविधताओं को सशक्त राष्ट्र का आधार बनाने और 'विकसित भारत @2047' के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया. राज्यपाल ने उपस्थितों को राष्ट्र निर्माण में सर्वोत्तम योगदान देने का संकल्प भी दिलाया।
राज्यपाल पटेल ने गुजरात की उद्यमिता और नवाचार की सराहना करते हुए इसे 'मेक इन इंडिया' और 'स्टार्टअप इंडिया' का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया. उन्होंने गुजरात की गौरवशाली पहचान के रूप में भगवान श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी, सोमनाथ मंदिर, साबरमती तट और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे स्थलों का उल्लेख किया. साथ ही, महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे महान धरती पुत्रों के योगदान को याद करते हुए गरबा और डांडिया जैसी विश्व प्रसिद्ध परंपराओं का वर्णन किया। उन्होंने रेखांकित किया कि गुजरात के लोग अपने व्यापारिक कौशल और सांस्कृतिक मूल्यों के बल पर देश का आर्थिक नेतृत्व कर रहे हैं।

राज्यपाल ने महाराष्ट्र को समृद्ध पौराणिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बताया। उन्होंने संत ज्ञानेश्वर, तुकाराम और नामदेव की भक्ति परंपरा से विकसित हुई नैतिक चेतना और छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस का विशेष उल्लेख किया। महाराष्ट्र की पहचान मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा के रूप में करते हुए उन्होंने सह्याद्री की भव्यता, अजंता-एलोरा की गुफाओं और त्रयम्बकेश्वर जैसे तीर्थ स्थलों को भारतीय विरासत का गौरव बताया। साथ ही, लोकमान्य तिलक और वीर सावरकर जैसे नायकों द्वारा किए गए राष्ट्रीय जागरण के कार्यों को भी स्मरण किया।
समारोह के दौरान दोनों राज्यों की लोक संस्कृति पर आधारित मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां दी गईं। गुजराती समाज द्वारा "वायब्रेंट स्पिरिट ऑफ गुजरात" थीम पर आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जबकि महाराष्ट्र की ओर से आई साहेब ग्रुप ने राज्य की आध्यात्मिकता और विरासत को कला के माध्यम से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के संदेशों का प्रसारण भी किया गया. इस संयुक्त आयोजन में मध्यप्रदेश में निवासरत दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल का पारंपरिक स्वागत किया और मराठी साठा व स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में शासन के वरिष्ठ अधिकारी और समाज के विभिन्न प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।
रीवा में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले एक लाख मासिक मांगने का आरोप।
रीवा में सिरमौर चौक से गंगा वाटिका तक विशाल तिरंगा यात्रा निकली। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित हजारों नागरिक शामिल हुए। पुलिस और केंद्रीय जेल ने भी रैलियां निकालीं, रंगोली से देशभक्ति का संदेश दिया।
देवास जिले के कमलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव ओमप्रकाश सारण को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सिंगरौली के पुरैल गांव में महिला की फांसी से मौत के अगले दिन पति का शव जंगल में फंदे पर मिला। दोनों पक्षों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच कर रही है।
रीवा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले हर माह एक लाख मांगने का आरोप।
चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एसडीओ अश्वनी निगम को हटाने की मांग की। विरोध के बाद विभाग ने एसडीओ को प्रभार से हटा दिया।
सतना के परसमनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, स्टाफ, जनरेटर और संसाधनों की कमी से ग्रामीण परेशान हैं। बारिश में खराब रास्ता गंभीर मरीजों के लिए जोखिम बढ़ाता है, 85 गांव प्रभावित हैं।