दक्षिण अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण 28 मई 2026 को नई दिल्ली में होने वाला भारत-अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन रद्द कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय जल्द जारी करेगा नई तारीखें।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दक्षिण अफ्रीका के कुछ हिस्सों में खतरनाक इबोला वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बड़ा राजनयिक फैसला लिया गया है। भारत और अफ्रीकी संघ (African Union) के बीच आगामी 28 मई 2026 को नई दिल्ली में होने वाले बहुप्रतीक्षित शिखर सम्मेलन को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है।
गुरुवार को भारत और अफ्रीकी संघ द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में इस स्थगन की पुष्टि की गई। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस मामले पर स्पष्टता देते हुए कहा कि मौजूदा स्वास्थ्य संकट को देखते हुए यह कदम उठाना जरूरी था। मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि स्थिति की समीक्षा करने के बाद शिखर सम्मेलन की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
आधिकारिक बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष अफ्रीका में सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। भारत, अफ्रीका सीडीसी (Africa CDC) और वहां के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थानों को अपना सहयोग जारी रखेगा ताकि महाद्वीप पर स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
राहत की बात यह है कि भारत में अभी तक इबोला वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद, केंद्र सरकार किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहती और देश भर में निगरानी व तैयारियों को कड़ा कर दिया गया है।
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर वायरस को रोकने के लिए निम्नलिखित मानक संचालन प्रक्रियाएं (SOPs) लागू करने को कहा गया है:
स्क्रीनिंग: यात्रियों की प्री-अराइवल (आगमन से पहले) और पोस्ट-अराइवल (आगमन के बाद) सघन जांच।
क्वारंटाइन प्रोटोकॉल: संदिग्ध मामलों के लिए सख्त आइसोलेशन व्यवस्था।
केस मैनेजमेंट और लैब टेस्टिंग: त्वरित जांच के लिए प्रयोगशालाओं को अलर्ट पर रखना और पुख्ता इलाज प्रबंधन।
इबोला वायरस के कई अलग-अलग स्ट्रेन (variants) होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में फैल रहा प्रकोप 'बुंडीबुग्यो' (Bundibugyo) वैरिएंट से जुड़ा है। राहत की बात यह है कि यह वैरिएंट अतीत में तबाही मचाने वाले 'जायर' (Zaire) वैरिएंट जितना जानलेवा नहीं है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
तिरतोल ब्लॉक में 3.02 करोड़ रुपए के सरकारी धन के गबन केस में गिरफ्तार पूर्व एसआरए भंज किशोर बेहरा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ओडिशा विजिलेंस ने पूछताछ में मिले नए तथ्यों के आधार पर सोमवार को उसके छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।
बिहार के छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास आज यानी सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मकेर की ओर से छपरा की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने सामने से एक टोटो को रौंद दिया।
बिहार के छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास आज यानी सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मकेर की ओर से छपरा की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने सामने से एक टोटो को रौंद दिया।
बिहार के मधेपुरा में सावन के चौथे सोमवार पर सिंहेश्वर धाम मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित होने से दर्जनभर श्रद्धालु घायल हो गए। करीब 15 मिनट तक रही अफरा-तफरी के बीच सभी घायलों को जन नायक कपूर्री ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में भर्ती कराया गया। वहीं ग्रिल से टकराकर गिरने में एक श्रद्धालु का सिर फट गया है।
महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में आज यानी सोमवार को तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में तड़के करीब 3:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई।
पेट्रोलियम मंत्रालय के नए आदेश के अनुसार, जिन इलाकों में पाइपेड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है, वहां एलपीजी कनेक्शन अनिवार्य रूप से सरेंडर करना होगा। समयानुसार पीएनजी न अपनाने पर एलपीजी कनेक्शन रद्द किया जा सकता है। जानें नए नियम।
हरिद्वार में 'वन नेशन वन इलेक्शन' कार्यक्रम के दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव ने कंगना रनौत के बयानों का करारा जवाब दिया। साथ ही एक देश-एक चुनाव के फायदों पर भी बात की।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने DGCA के पूर्व फ्लाइंग ट्रेनिंग निदेशक कैप्टन अनिल गिल और विमानन कंपनियों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। रिश्तेदारों के नाम पर शेल कंपनियां बनाकर विमानों की खरीद-फरोख्त और लीज के जरिए करोड़ों की हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
भारत में चीनी के दाम बहुत तेजी से बढ़े हैं। सिर्फ अगस्त में ही चीनी के दाम 20 फीसदी तक बढ़े हैं। चीनी उद्योग का कहना है कि देश में चीनी की कमी नहीं है। वहीं मध्यप्रेदश की राजधानी भोपाल में मिठास पर महंगाई का चाबुक चल गया है।
23 अगस्त को चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग की याद में मनाए जा रहे तीसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो अध्यक्ष डॉ. वी नारायणन ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अंतरिक्ष क्षेत्र की भूमिका बेहद निर्णायक होगी।