इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने संयोगितागंज स्थित सरकारी स्कूल के प्राचार्य राजकुमार चेलानी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानें पूरा मामला।

घूसखोर प्राचार्य प पीली शर्ट में
इंदौर। स्टार समाचार वेब
भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्राचार्य एक निजी स्कूल की शिकायत का निपटारा करने के बदले 10 हजार रुपए की मांग कर रहा था।
मामले की शिकायत इदरिस नगर के निवासी और 'द इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल' के संचालक रवि जायसवाल ने लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय से की थी। रवि जायसवाल ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके स्कूल के खिलाफ किसी अभिभावक (पेरेंट) ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत की फाइल को बंद करने और मामले का निराकरण करने के एवज में शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय बालक क्रमांक-1 (संयोगितागंज) के संकुल प्राचार्य व नोडल अधिकारी राजकुमार चेलानी 10 हजार रुपए की घूस मांग रहे थे।
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त की टीम ने तुरंत एक्शन लिया। टीम ने पहले पूरे मामले की जांच और सत्यापन (वेरिफिकेशन) कराया। जब बातचीत में रिश्वत मांगने की बात पूरी तरह सच साबित हुई, तो आरोपी को रंगेहाथ दबोचने के लिए एक खास प्लान तैयार किया गया।
तय रणनीति के मुताबिक, शुक्रवार को संकुल प्राचार्य राजकुमार चेलानी ने रिश्वत की रकम लेकर आवेदक रवि जायसवाल को स्कूल परिसर में ही बुलाया था। जैसे ही आवेदक ने प्राचार्य को 10 हजार रुपए सौंपे, वहां पहले से ही तैनात लोकायुक्त की ट्रैप टीम सक्रिय हो गई। टीआई प्रतिभा तोमर और हेड कॉन्स्टेबल आशीष शुक्ला की टीम ने आरोपी प्राचार्य को मौके पर ही धर दबोचा।
रिश्वत के रंगीन नोटों के साथ पकड़े गए आरोपी प्राचार्य राजकुमार चेलानी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम-2018 की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।
पन्ना पुलिस ने टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
सतना में पेयजल सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जलकर प्रभारी ने फिल्टर प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर की कमी, क्लोरीन गैस प्लांट बंद और चूना मिलाने के आरोप लगाए।