जबलपुर एटीएस (ATS) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने के मामले में कोलकाता से तीन अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जानें कैसे आधार कार्ड में टेंपरिंग और OTP के जरिए अधिकारियों को चकमा दिया गया।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। जबलपुर एटीएस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 19 नवंबर (गुरुवार) को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से तीन अफगानी नागरिकों—असलम खान, अब्दुल बारी और अयूब खान को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर जबलपुर लाया गया है, जहां कोर्ट ने उन्हें 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
एटीएस की शुरुआती जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पूछताछ में पता चला है कि मुख्य साजिशकर्ता सोहबत खान ने इन तीनों अफगानी नागरिकों के कोलकाता में बने आधार कार्ड में तकनीकी रूप से हेरफेर (टेंपरिंग) करवाई थी। इन कार्ड्स में मूल पते को बदलकर जबलपुर के फर्जी पते दर्ज करवा दिए गए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि ये तीनों आरोपी कभी जबलपुर में न तो रुके थे और न ही यहां किसी तरह का काम करते थे। इन्हीं कूटरचित दस्तावेजों के सहारे सोहबत खान ने तीनों के पासपोर्ट बनवाने के लिए दमोह पासपोर्ट कार्यालय से आवेदन करवाया था।
जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि आरोपियों ने बेहद शातिर तरीके से सरकारी वेरिफिकेशन प्रक्रिया को धोखा दिया। नियमों के अनुसार, आधार कार्ड में किसी भी तरह के अपडेट या पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाला OTP (वन टाइम पासवर्ड) बेहद अहम होता है।
चूंकि आरोपियों के आधार कार्ड में फर्जी पते अपडेट किए जा चुके थे, इसलिए जब पासपोर्ट कार्यालय में दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान अधिकारियों ने आधार वेरिफिकेशन के लिए OTP मांगा, तो आरोपियों ने तुरंत अपने मोबाइल पर आया नंबर अधिकारी को बता दिया। डिजिटल वेरिफिकेशन सफल होने के कारण पासपोर्ट अधिकारियों को उनके पते फर्जी होने का जरा भी संदेह नहीं हुआ।
एटीएस की गिरफ्त में आए असलम खान, अब्दुल बारी और अयूब खान से लगातार गहन पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में यह साफ हो गया है कि सोहबत खान ही वह कड़ी है, जिसके माध्यम से इन विदेशी नागरिकों ने भारतीय पहचान पत्र और अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार करवाए थे। अब एटीएस इस पूरे सिंडिकेट की जड़ें खंगालने में जुटी है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और यह फर्जीवाड़ा कब से संचालित हो रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीएस इन तीनों अफगानी नागरिकों के भारत आने की असली वजह और उनकी पूरी ट्रैवल टाइमलाइन तैयार कर रही है। जांच अधिकारियों के रडार पर अब ये प्रमुख बिंदु हैं:
वे किस तारीख और किस वर्ष अवैध या वैध तरीके से भारत और विशेष रूप से जबलपुर आए थे।
सोहबत खान के जरिए उन्होंने जबलपुर और मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में किन-किन लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान वे किन ठिकानों पर रुके थे और पासपोर्ट बनवाने के पीछे उनका वास्तविक उद्देश्य क्या था।
फिलहाल 23 नवंबर तक चलने वाली रिमांड अवधि के दौरान एटीएस को कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
जबलपुर एटीएस (ATS) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने के मामले में कोलकाता से तीन अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जानें कैसे आधार कार्ड में टेंपरिंग और OTP के जरिए अधिकारियों को चकमा दिया गया।
मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठकें अगले महीने के पहले पखवाड़े में कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवप्रकाश की समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश अनुशासन समिति, वित्त समिति और सह कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की है। जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी और भाजयुमो की नई सूची।
जानिए क्यों बदला कांग्रेस का कार्यक्रम, 26 नवंबर को जबलपुर से वोट रक्षक अभियान की शुरुआत और 12 दिसंबर को भोपाल में राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं की प्रस्तावित रैली से जुड़ी पूरी अपडेट।
मध्यप्रदेश सरकार ने छह जिलों में विशेष एनडीपीएस न्यायालय खोलने का निर्णय लिया, लेकिन सतना को सूची से बाहर रखा। जबकि जिले में गांजा, स्मैक और नशीली कफ सिरप की बड़ी बरामदगियां सामने आ चुकी हैं।
सतना जिला अस्पताल में चोरों ने टीबी वार्ड और ब्लड बैंक से 25 हजार रुपए से अधिक के उपकरण पार कर दिए। बार-बार चोरी के बावजूद सुरक्षा इंतजाम और पुलिस चौकी की सक्रियता सवालों में है।
सतना नगर निगम ने बाजारों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अभियान चलाया। दो दिनों में 49 दुकानदारों पर कार्रवाई कर 13,500 रुपए का जुर्माना वसूला। डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती जारी रहेगी।
छठ पर्व के बाद भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बनी हुई है। रेलवे ने सतना होकर चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें दरभंगा, तिरुपति, वलसाड और डॉ. अंबेडकर नगर से ट्रेनें शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र के सिवनघाट में आधी रात तक मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद में पति दिनेश राऊत ने पत्नी सुषमा राऊत की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बाग मुगालिया स्थित ईको लॉजिकल पार्क को सुबह 7 से 10 बजे तक खोलने पर वन विभाग और रहवासियों के बीच सहमति बन गई है। जानिए तेंदुए के हमले की घटना, सुरक्षा नियम और प्रदर्शन टलने की पूरी खबर।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह