खजुराहो के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। सांसद वीडी शर्मा की पहल पर ASI ने अवैध निर्माणों को नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

छतरपुर/खजुराहो। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध खजुराहो मंदिरों की भव्यता को सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार अब एक्शन मोड में आ गई है। यूनेस्को की इस विश्व धरोहर के आसपास बढ़ते अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
इस पूरी कार्रवाई की नींव खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा द्वारा रखी गई। उन्होंने 1 दिसंबर 2025 को लोकसभा में नियम 377 के तहत क्षेत्र में हो रहे अनियंत्रित निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। उनकी इस पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
केंद्रीय मंत्री द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, ASI के हालिया सर्वे में मंदिरों के आसपास के 'निषेध और विनियमित क्षेत्र' (Prohibited and Regulated Zones) में कई अवैध निर्माण पाए गए हैं।
अब तक की गई प्रमुख कार्रवाईयाँ:
नोटिस जारी: अवैध निर्माण करने वालों को आधिकारिक नोटिस थमा दिए गए हैं।
प्रशासनिक सहयोग: स्थानीय प्रशासन से अवैध ढांचों को गिराने और नए निर्माणों पर रोक लगाने हेतु समन्वय किया गया है।
कानूनी कदम: दोषियों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है।
सांसद वीडी शर्मा ने त्वरित कार्रवाई के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि खजुराहो केवल पत्थर के मंदिर नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए ASI ने क्षेत्र में अपनी निगरानी और सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।