आगर मालवा के प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा में निजी समिति द्वारा अवैध दान वसूली के मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। तीन सदस्यीय टीम 7 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। पढ़ें पूरी खबर।

मां बगलामुखी मंदिर दान घोटाला!
वित्तीय अनियमितता का मामला उजागर
दान राशि, आभूषण वसूली के आरोप
आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में स्थित विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां बगलामुखी मंदिर में दान और चढ़ावे को लेकर बड़ी वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में एक अनधिकृत निजी समिति द्वारा श्रद्धालुओं से नकद राशि और स्वर्ण-रजत आभूषणों की अवैध वसूली किए जाने के आरोप हैं। इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है और जांच के आदेश दिए हैं।
आरोप है कि कुछ अशासकीय व्यक्तियों ने एक निजी समिति का गठन किया और मंदिर के गर्भगृह को 'रजत मंडित' (चांदी से सजाने) करने के नाम पर श्रद्धालुओं से धन और कीमती धातुओं का संग्रह किया। हैरान करने वाली बात यह है कि यह निजी समिति मंदिर परिसर के भीतर ही बैठकर श्रद्धालुओं को बाकायदा रसीदें भी काट कर दे रही थी। नियमानुसार, मां बगलामुखी मंदिर का संचालन शासकीय प्रबंधन के अधीन होता है, जहाँ डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार की देखरेख में सारा कामकाज होता है। ऐसे में निजी समिति द्वारा दान लेना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आगर मालवा कलेक्टर प्रीति यादव ने तत्काल प्रभाव से जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने इस पूरे प्रकरण की तहकीकात के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है:
अध्यक्ष: बी.एस. सोलंकी (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत)
सदस्य: मनीष सोलंकी (जिला कोषालय अधिकारी)
सदस्य: मिनी अग्रवाल (मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नलखेड़ा)
यह समिति दान संग्रह की प्रक्रिया, प्राप्त नकद राशि, सोने-चांदी के आभूषणों का विवरण और उनके लेखा-जोखा की सूक्ष्म जांच करेगी। समिति को सात दिनों के भीतर अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंपनी होगी।
लखुंदर नदी के तट पर स्थित मां बगलामुखी मंदिर देश के प्रमुख सिद्धपीठों में से एक है। पौराणिक मान्यता है कि महाभारत काल में युधिष्ठिर ने भगवान कृष्ण के परामर्श पर यहाँ विजय प्राप्ति के लिए अनुष्ठान किया था। अपनी तंत्र साधना और शत्रुओं पर विजय दिलाने वाली शक्ति के रूप में प्रसिद्ध इस मंदिर में देश-विदेश से भक्त आते हैं।
मंदिर में दान के नाम पर हुई इस कथित गड़बड़ी ने प्रदेश की राजनीति को भी गरमा दिया है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है, वहीं धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
फिलहाल, प्रशासन की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यदि रिपोर्ट में निजी समिति द्वारा की गई अवैध गतिविधियों की पुष्टि होती है, तो यह केवल वित्तीय हेराफेरी का मामला नहीं होगा, बल्कि सरकारी संपत्ति और धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा में भारी चूक का मामला बनेगा। जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज होने की पूरी संभावना है।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय में आज सुबह फिर से दो बच्चों की मौत हो गई। तीन दिन पहले ही बच्चों की मौत होने के बाद परिजनों द्वारा अस्पताल में हंगामा और चक्का जाम किया गया था। कोई विशेष कार्रवाई नहीं होने के कारण आज वापस दो बच्चे लापरवाही का शिकार हो गए।
मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नगरीय विकास विभाग में सरकारी खरीदी और SOR की दरों में विसंगतियों को लेकर ACS संजय दुबे व सरकार पर तीखा हमला बोला है। जानिए क्या है पूरा मामला।
भोपाल के गांधीनगर एयरपोर्ट रोड पर एक तेज रफ्तार ट्राला ब्रिज की दीवार तोड़कर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एमपी में अप्रैल-मई 2027 में पंचायत चुनाव हो सकते हैं। मंत्री प्रहलाद पटेल ने ग्राम सभा के अधिकार, नया टैक्स सिस्टम और 25 दिसंबर को पंचायत भवनों के लोकार्पण से जुड़े बड़े बदलावों की घोषणा की है।
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राष्ट्रीय मत्स्य सम्मेलन में सीएम मोहन यादव ने मत्स्य पालन को उद्योग का दर्जा देने का ऐलान किया। 7,430 करोड़ रुपये के निवेश से केज कल्चर और एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर किसानों और व्यापारियों ने टीएनसीपी दफ्तर पहुंचकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। जानें कैचमेंट एरिया, कन्वर्जन फीस और कृषि भूमि के उपयोग में बदलाव से जुड़े मुख्य मुद्दे।
देशभर की पुलिसिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने के उद्देश्य से अब आरक्षक से लेकर डीएसपी स्तर तक के अधिकारियों के प्रशिक्षण में एकरूपता लाई जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार इसे आगामी नए प्रशिक्षण सत्र से उप निरीक्षकों और अन्य संवर्गों के लिए लागू करने की तैयारी कर रही है।
ग्वालियर में GRMC डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ पर हुए हमले के विरोध में OBC महासभा का उग्र प्रदर्शन। आरोपी के नार्को टेस्ट, कॉल डिटेल जांच और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए पुलिस को 7 दिन का अल्टीमेटम।
इंदौर में भूजल संकट और अंधाधुंध बोरिंग पर एमपी हाई कोर्ट ने राज्य शासन से 2019 की केंद्रीय भूजल नीति के क्रियान्वयन पर रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी।
भोपाल मास्टर प्लान 2047 के नए ड्राफ्ट को लेकर 66 गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया। नीलबड़ में पुलिस बैरिकेडिंग के बीच किसानों ने BIZ-1 और BIZ-2 ज़ोन हटाने और कृषि भूमि बचाने की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह