मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।

भोपाल। इंदौर. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के व्यापारियों ने डिजिटल भुगतान पर लगने वाले संभावित शुल्कों के विरोध में एक कड़ा कदम उठाते हुए 'नो-UPI डे' प्रदर्शन की शुरुआत की है। राजधानी भोपाल, आर्थिक राजधानी इंदौर, और जबलपुर सहित पूरे प्रदेश में व्यापारी संघों ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि वे 2,000 रुपए से अधिक के पर्सन-टु-मर्चेंट (P2M) यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन के तहत व्यापारी अपनी दुकानों पर लगे यूपीआई स्कैनर और साउंड बॉक्स पर काले कपड़े डालकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

व्यापारियों के इस अचानक और कड़े विरोध की मुख्य वजह 15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए यूपीआई नियम हैं। इन नए प्रावधानों के तहत, 2,000 रुपए से अधिक के यूपीआई मर्चेंट भुगतान पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) वसूले जाने का प्रावधान है, जिसके तहत अधिकतम शुल्क 300 रुपए तय किया गया है। व्यापारियों का तर्क है कि पहले से ही टैक्स और अन्य व्यावसायिक लागतों से जूझ रहे दुकानदारों पर यह अतिरिक्त वित्तीय बोझ उनके व्यापार को बुरी तरह प्रभावित करेगा।
इंदौर के प्रमुख व्यापारिक संगठन अहिल्या चेंबर ऑफ कॉमर्स ने इस मामले पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि यह व्यवस्था जनता और व्यापारियों दोनों के लिए अनुचित आर्थिक बोझ है। संगठन के प्रतिनिधियों का आरोप है कि सरकार डिजिटल भुगतान के नाम पर परोक्ष रूप से वसूली का 'हिडन एजेंडा' चला रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पूरे प्रदेश में 'यूपीआई बंद करो, यूपीआई पर चार्ज बंद करो' के नारे गूंज रहे हैं, और व्यापारी इस शुल्क को पूरी तरह से वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 329 दिन की देरी से अपील दायर करने पर सख्त रुख अपनाते हुए सीएमएचओ और ओआईसी पर 3 लाख रुपए की कॉस्ट लगाई है। जानिए पूरा मामला।
भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय कलरी देवी की गला घोंटकर हत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर सीएम निवास में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज को गरीबों के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही बताया कि MP निवेश में देश में नंबर-1 है।
मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी गोवर्धन पूजा का आयोजन। सीएम मोहन यादव भोपाल के रविंद्र भवन से 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे ट्रांसफर। जानें पूरी डिटेल।