राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।

नई दिल्ली/भोपाल। स्टार समाचार वेब
शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के उत्कृष्ट शिक्षकों को 'नेशनल टीचर अवार्ड-2026' से सम्मानित किया। इस राष्ट्रीय सम्मान समारोह में शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मध्यप्रदेश के छह प्रतिष्ठित शिक्षकों और शिक्षाविदों का चयन किया गया।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शिक्षकों की इस सफलता ने पूरे मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के भविष्य का सच्चा निर्माता होता है। मध्यप्रदेश के इन छह शिक्षकों ने अपने नवाचारों, अटूट समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई और मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाने, विद्यार्थियों को आधुनिक एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा देने और शिक्षकों को नए प्रयोगों के लिए प्रोत्साहित करने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इन शिक्षकों की सफलता प्रदेश के अन्य शिक्षकों और युवाओं के लिए एक मजबूत प्रेरणास्रोत बनेगी।
डॉ. अर्चना शुक्ला (विज्ञान शिक्षिका):
यह पिछले 15 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और परियोजना आधारित शिक्षण से जुड़ी हैं। इन्होंने एक हजार से अधिक स्पैरो हाउस (गौरैया घर) बनवाने, वृक्षों की क्यूआर कोड डिजिटल मैपिंग और 'प्लांट इमोशन' जैसी अनूठी परियोजनाएं शुरू की हैं।
शैलेन्द्र प्रताप सिंह (अंग्रेजी शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक):
सीमित संसाधनों के बावजूद जनभागीदारी से विद्यालय की तस्वीर बदलने वाले श्री सिंह के प्रयासों से स्कूल में छात्रों की संख्या 69 से बढ़कर 202 और उपस्थिति 44% से बढ़कर 96% हो गई है। उन्होंने बाल विवाह रोकने और दिव्यांग शिक्षा पर भी सराहनीय काम किया है।
संगीता यादव (प्रधान शिक्षिका):
इन्होंने 'गणितोत्सव', 'मैथेमाइंड' और 'बैगलेस मैथमेटिक्स डे' जैसे कार्यक्रमों के जरिए गणित को खेल-खेल में सीखने योग्य बनाया है। वे शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और तकनीक का भी बेहतरीन उपयोग कर रही हैं।
प्रो. सौरव दत्ता (आईआईएसईआर भोपाल):
पादप जीवविज्ञानी प्रो. दत्ता विद्यार्थियों में शोधपरक सोच विकसित कर रहे हैं। जलवायु परिवर्तन के अनुकूल पौधों के विकास पर उनका शोध विशेष रूप से उल्लेखनीय है और उन्हें दो बार 'डिस्टिंग्विश्ड टीचर अवार्ड' मिल चुका है।
रीना गुप्ता (प्रशिक्षण अधिकारी, उज्जैन):
शासकीय आईटीआई उज्जैन में वे पिछले 16 वर्षों से श्रवण एवं दृष्टिबाधित दिव्यांग विद्यार्थियों को कंप्यूटर और डिजिटल कौशल सिखाकर आत्मनिर्भर बना रही हैं।
श्रीमती ज्योतिबाला राठौर (प्रशिक्षण अधिकारी, इंदौर):
राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान इंदौर में कार्यरत श्रीमती राठौर ने अपने 19 वर्षों के अनुभव से अनेक विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता दिलाई है और प्लेसमेंट के जरिए रोजगार के बड़े अवसर दिलाए हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह