मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। निकाह काजी मोहम्मद मआज़ खान ने दो पदों से इस्तीफा देकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। जानें पूरा मामला।

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद
गैर मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति प विवाद
निकाह काजीमोहन मआज की नाराजगी
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति के बाद उपजे विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। राजधानी भोपाल के निकाह काज़ी मोहम्मद मआज़ खान नोमानी नदवी ने बुधवार, 8 जुलाई 2026 को अपने दो महत्वपूर्ण पदों—निकाह काज़ी और दीनी तालीमी बोर्ड (जमीयत उलेमा, मप्र) के महासचिव—से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र काजी शहर भोपाल मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी और दीनी तालीमी बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद अब्दुल कलाम कासमी को सौंप दिए हैं।
धार्मिक संस्था की शुचिता का तर्क
इस्तीफा देने के पीछे का मुख्य कारण बताते हुए मआज़ खान ने कहा कि वक्फ बोर्ड एक विशुद्ध धार्मिक और इस्लामिक संस्था है। उन्होंने तर्क दिया कि ऐसी संस्था में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति का वे समर्थन नहीं कर सकते। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस फैसले का विरोध होना चाहिए था, उसे स्वीकार कर लिया गया, जो उन्हें मान्य नहीं है।
स्वागत समारोह से आहत हुए काजी
मआज़ खान ने इस बात पर भी गहरी निराशा जताई कि दो दिन पहले काजी शहर भोपाल की उपस्थिति में वक्फ बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सनव्वर पटेल का स्वागत किया गया। उन्होंने इसे अपने सिद्धांतों के विपरीत माना और कहा कि जिन लोगों को विरोध करना चाहिए था, उन्होंने स्वागत कर स्थिति को और अधिक असहज बना दिया है।
विवेक और सिद्धांतों पर लिया फैसला
अपने त्यागपत्र में मआज़ खान ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह कठिन निर्णय अपनी अंतरात्मा और धार्मिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए लिया है। उन्होंने अपने सहयोगियों और शुभचिंतकों से क्षमा मांगते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में इन पदों पर बने रहना उनके सिद्धांतों के अनुकूल नहीं था। गौरतलब है कि वक्फ बोर्ड के गठन के बाद से ही इस नियुक्ति पर प्रदेशभर में बहस छिड़ी हुई है और निकाह काजी का इस्तीफा इस विवाद का एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।