मैहर दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि रेस्क्यू के दौरान अमदरा टीआई भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नेशनल हाइवे- 30 पर सोमवार- मंगलवार की दरम्यानी रात तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दर्शनार्थियों से खचाखच भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। कई लोग ट्राली के नीचे दब गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का रेस्क्यू करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को मालवाहक ने पीछे से ठोकर मार दी जिस वजह से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की चपेट में थाना प्रभारी आ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 23 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को कटनी और जबलपुर के अस्पताल भेजा गया है।
पन्ना से आ रहे थे दर्शन करने मैहर
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के शाहनगर थाना इलाके के भरवारा गांव से बिना नम्बर की ट्रैक्टर-ट्राली में तकरीबन 35 लोग सवार होकर मां शारदा का दर्शन करने के लिए मैहर आ रहे थे। ट्रैक्टर चालक प्रदीप लोधी पिता कृष्ण कुमार लोधी चला रहा था। सोमवार रात 12.30 बजे के करीब दर्शनार्थियों को लेकर ट्रैक्टर चालक अमदरा थाना क्षेत्र के रोहनिया गांव के पास पहुंचा। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्र. एमपी 21जेडजी/3854 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दर्शनार्थियों से भरी ट्राली अनियंत्रित होकर हाइवे के डिवाइडर पर पलट गई।
रेस्क्यू के दौरान टीआई के पैर को ट्रक ने कुचला, जबलपुर रेफर
नेशनल हाइवे में दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने की सूचना मिलते ही अमदरा टीआई टीकाराम कुर्मी पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच घायलो की मदद में जुट गए। ट्राली के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाना शुरू किया। इसी दौरान कटनी तरफ से आ रहे ट्रक क्र. यूपी65जीटी/8706 के चालक ने पहले से खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक क्र. एमपी 21जेडजी/3854 को पीछे से ठोक दिया। पीछे से आए ट्रक की ठोकर लगने से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक आगे बढ़ा। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के आगे बढ़ने से टीआई अमदरा श्री कुर्मी उसकी चपेट में आ गए। उनका बायां पैर टायर के नीेचे आ गया। गंभीर रूप से घायल टीआई अमदरा को इलाज के लिए आनन- फानन जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी तबियत खतरे से बाहर बताई गई है।
कई थानों के फोर्स के साथ पहुुंचे सीएसपी
सड़क हादसे में दर्शनार्थियों की मौत और अमदरा टीआई के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी लगते ही सीएसपी मैहर महेन्द्र सिंह चौहान, कोतवाली टीआई अनिमेष द्विवेदी, बदेरा टीआई अभिषेक सिंह परिहार एवं पुलिस बल के साथ तत्काल घटना स्थल पहुंचे। घायल टीआई को इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया। एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक केबिन में फंसा था। मौके पर मौजूद सीएसपी श्री चौहान ने स्वयं अगुवाई करते हुए आधे घंटे की कोशिश के बाद केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे की वजह से नेशनल हाइवे में लम्बा जाम लग गया। के्रन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया। तीन थानों की पुलिस एनएचआई और पेट्रोलिंग टीम के द्वारा नेशनल हाइवे पर यातायात बहाल कराया गया। सीएसपी श्री चौहान ने बताया कि घायलों के इलाज के लिए कटनी भेजा गया है। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
इनकी गई जान
अमदरा पुलिस ने बताया कि घायलों को अलग-अलग वाहनों से इलाज के लिए कटनी अस्पताल भेजा गया जहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सक से प्रकाश कुमार लोधी पिता राम कृपाल उर्फ डब्बू लोधी 13 वर्ष निवासी अतरहाई, रजनी पटेल पति राजेश पटेल 30 वर्ष निवासी बड़गांव जिला कटनी एवं वीरेन्द्र सिंह पिता स्व. रामखेलावन सिंह 48 वर्ष निवासी रोहनिया खुर्दथाना अमदरा को मृत घोषित कर दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।