मैहर जिले के परसवाही गांव में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने एनएच-30 पर चक्काजाम कर दिया। खराब सड़क और गड्ढों को हादसे की वजह बताते हुए प्रशासन और एनएचएआई के खिलाफ नाराजगी जताई गई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सरोज साकेत निवासी बारी अमरपाटन के रूप में हुई है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे -30 में चकाजाम कर दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गर्इं। मौके पर पहुंचे सीएसपी की समझाइस के बाद ग्रामीण मान गए और जाम खुला। सीएसपी के दखल के बाद हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा परिजनों को 10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई, इसके साथ गडढे के चलते हुए हादसे पर कार्यवाही की बात भी कही। यह सड़क हादसा अमरपाटन थाना क्षोत्र के परसवाही गांव में हुआ।
गड्ढों को बताया हादसों की वजह
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने खराब सड़क और गड्ढों को हादसे की मुख्य वजह बताते हुए एनएच-30 पर बैठकर चक्काजाम शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने एनएचएआई और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की हालत खराब है और लगातार हादसे हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।
बेटे और बेटी के साथ गांव जा रही थी
बताया गया कि महिला अपने बेटे और बेटी के साथ बाइक से गांव जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर बने बड़े गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में महिला सड़क पर गिर पड़ी, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
चक्काजाम के कारण नेशनल हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री घंटों जाम में फंसे रहे जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही अमरपाटन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया। ग्रामीण मृतका के परिजनों को आर्थिक मुआवजा, दोषी ट्रक चालक पर सख्त कार्रवाई तथा सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग पर अड़े रहे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।