राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। खड़गे ने 12 साल में सवा लाख छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक कानून और दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल किए और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में गंभीर आंकड़े रखते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश के सवा लाख छात्रों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में पहली बार शिक्षा मंत्री का इस्तीफा देना पड़ा है। सरकार ने पेपर लीक और विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की जायज मांगों को अनसुना कर दिया। खड़गे ने यह भी आरोप लगाया कि पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन बिल' में कुछ भी नया नहीं है, बल्कि केवल आंकड़े बदले गए हैं। इससे धरातل पर कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है और पेपर चुराने वाले बचते रहेंगे जबकि छात्र लगातार प्रताड़ित होते रहेंगे।
संसद सत्र के दौरान खड़गे ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और हिंसा के लिए सीधे तौर पर गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने सवाल किया कि सीआरपीएफ, आरएएफ और दिल्ली पुलिस आखिरकार किसके आदेश पर काम कर रही है? खड़गे ने तल्ख तेवर अपनाते हुए कहा कि यदि गृह मंत्री इन गंभीर सवालों के जवाब देने में असमर्थ हैं, तो उन्हें अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अमित शाह खुद इस्तीफा नहीं देते हैं, तो प्रधानमंत्री मोदी को उन्हें उनके पद से हटा देना चाहिए।
सदन में अपने संबोधन के दौरान खड़गे ने एक अनोखा राजनीतिक कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को 'जिंदा तिलिस्मात' करार दिया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि हर राजनीतिक समस्या या बीमारी के लिए सरकार के पास एक ही दवा है, जिसे वे 'जिंदा तिलिस्मात' की तरह इस्तेमाल करते हैं। हर मुद्दे पर या तो जेपी नड्डा को आगे कर दिया जाता है या फिर जितेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंप दी जाती है। खड़गे की इस टिप्पणी के बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने इसे असंसदीय बताते हुए सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग की, जिस पर सभापति के नियमों के तहत विचार किया गया।
संसद में नहीं थम रहा संग्राम: राज्यसभा में पेश होगा पेपर लीक बिल
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में स्पष्ट किया है कि E20 (20% एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल से वाहनों के इंजन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जानिए पूरी रिपोर्ट और टेस्टिंग प्रक्रिया।
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला/कमल मौला परिसर मामले में अहम आदेश दिया है। अदालत ने मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार की नमाज के लिए खसरा नंबर 596 पर व्यवस्था करने को कहा है।
राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। खड़गे ने 12 साल में सवा लाख छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक कानून और दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल किए और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल का मुद्दा गरमा गया है। मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है। अदालत ने कहा-पुलिस को असाधारण परिस्थितियों में पैलेट गन का इस्तेमाल करने का अधिकार है।
संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
देश में अगले साल डेंगू की वैक्सीन आने की संभावनाओं के बीच इंडियन काउंसिल आॅफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के एक अध्ययन ने चिंता बढ़ा दी है। करीब सात फीसदी लोग एक साथ 2 या उससे ज्यादा स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि जिन मरीजों को एक साथ कई स्ट्रेन से संक्रमण हुआ, उनमें प्लेटलेट्स कम होना, ब्लीडिंग और जोड़ों का दर्ज ज्यादा देखा गया।
सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा तालाबीरा-II कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के खिलाफ सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की और समन रद्द किया।
राहुल गांधी ने लोकसभा में छात्रों पर बर्बरता और पेपर लीक मामलों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। साथ ही शिक्षा मंत्रालय पर आरएसएस के कब्जे का आरोप लगाया।
संसद मार्च में गोलीबारी के राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार किया। पात्रा ने राहुल के बयानों को झूठ और भ्रम फैलाने वाला बताया।
राज्यसभा में राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण संशोधन विधेयक 2026 पास हो गया है। अब 'वंदे मातरम' का अपमान या गायन में बाधा डालना दंडनीय अपराध होगा। जानें पूरी खबर विस्तार से।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह