भवानीपुर विधानसभा चुनाव परिणाम

ममता बनर्जी की कानूनी लड़ाई की शुरुआत

कलकता। स्टार समाचार वेब

पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव परिणामों को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी। 16 जून, 2026 को ममता बनर्जी व्यक्तिगत रूप से हाईकोर्ट पहुंचीं और याचिका संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ सांसद डेरेक ओ'ब्रायन, डोला सेन और कल्याण बनर्जी भी मौजूद थे।

भवानीपुर सीट का चुनावी गणित

भवानीपुर सीट पर हुए कांटे के मुकाबले में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को लगभग 15,000 मतों से पराजित किया। चुनावी आंकड़ों के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी को 73,917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी 58,812 वोट ही हासिल कर सकीं। अपनी इस हार को ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उल्लेखनीय है कि शुभेंदु अधिकारी राज्य में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं।

यह भी पढें...

बंगाल टीएमसी में मची भगदड़: ममता बनर्जी के एक और राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने भी दिया इस्तीफा
बंगाल: अभिषेक बनर्जी के घर का छापा, रात तीन बजे ताला तोड़कर पुलिस घुसी अंदर, सुबह-सुबह पहुंचीं ममता
सोनिया का ममता को खुला ऑफर... टीएमसी का कांग्रेस में करें विलय, पार्टी में देंगे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद

टीएमसी में आंतरिक कलह और संकट

तृणमूल कांग्रेस (TMC) वर्तमान में एक कठिन दौर से गुजर रही है। हाल ही में टीएमसी के 20 सांसदों ने 'नेशनल सिटिजन्स पार्टी' में विलय की घोषणा कर दी है, जो पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर अपना ज्ञापन सौंपा है। बागी गुट का नेतृत्व कर रहीं काकोली घोष के अनुसार, इन 20 सांसदों की संख्या पार्टी की कुल संख्या का दो-तिहाई से अधिक है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही टीएमसी के भीतर बगावत के सुर तेज हो गए हैं।