रीवा जिले के मनगवां में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के स्वागत कार्यक्रम के दौरान विधायक नरेंद्र प्रजापति और जिला पंचायत सदस्य केडी शुक्ला के बीच जमकर तू-तू, मै-मै हुई। स्वागत का श्रेय लेने को लेकर हुई कहासुनी के बाद मामला बिगड़ता देख लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा। इस घटनाक्रम के बाद विधायक के व्यवहार की निंदा हो रही है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मनगवां में उपमुख्यमंत्री के स्वागत के समय विधायक और जिला पंचायत सदस्य के बीच जमकर तू-तू, मै-मै हुई, स्थिति को बिगड़ता देखकर लोगों को हस्तक्षेप करना पड़ा, बताया जाता है कि वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी विधायक को पर्याप्त खरी खोटी सुनाई गई। अब विधायक के बर्ताव कि निंदा की जा रही है। बताया जाता है कि डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल गंगेव जन्मोत्सव के कार्यक्रम में जा रहे थे, अपने नेता के स्वागत के लिए कार्यकर्ता व लोग जगह जगह स्वागत करने को खड़े थे। गंगेव में मुख्य कार्यक्रम के आयोजक विधायक नरेंद्र प्रजापति सभा स्थल छोड़कर होने वाले स्वागत में अपने साथियों के साथ पहुंच रहे थे, ये हर जगह के स्वागत समारोह को अपने साथियों का प्रतिफल बता रहे थे। यही बात जिला पंचायत सदस्य केडी शुक्ला को चुभ गई, देखते ही देखते दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। विधायक ने भीड़ में जिला पंचायत सदस्य को नीचा दिखाने की कोशिश की तो वह बिफर गए। बात बिगड़ती देख वहां मौजूद लोगों ने हस्ताक्षेप कर मामले को शांत कराया, अन्यथा स्थिति हाथपाई कि बन गई थी। उसके बाद कई मौकों पर विधायक पीछे ही दिखे।
श्रेय लेने से बिगड़ी बात
उपमुख्यमंत्री के स्वागत में लोग जगह-जगह समूह में सड़कों पर फूल माला लेकर खड़े थे, विधायक नरेंद्र प्रजापति उन जगहों पर यह जताने कि कोशिश में थे कि पूरी व्यवस्था उनके द्वारा कराई गई है, जबकि ये लोग स्वमेव उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के स्वागत में खुद व्यवस्था कर कार्यक्रम कर रहे थे, कुछ कार्यकर्ताओं की आपत्ति के बाद जिला पंचायत सदस्य केडी शुक्ला ने विधायक को टोका तो कहा सुनी हो गई कुछ देर बाद डिप्टी सीएम को आना था अन्यथा बात बिगड़ जाती।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।