मध्यप्रदेश के मंदसौर में गांधीसागर के मनमोहक बैकवॉटर क्षेत्र में बुधवार को आस्था, पर्यटन और विकास का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ मां चंबल की भव्य आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मां चंबल की आरती कर की खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री ने क्रूज से चंबल के प्राकृतिक सौंदर्य का जायजा लिया

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के मंदसौर में गांधीसागर के मनमोहक बैकवॉटर क्षेत्र में बुधवार को आस्था, पर्यटन और विकास का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ मां चंबल की भव्य आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दीपों की जगमगाहट, शंखनाद और जयकारों के बीच 21 पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कैबिनेट सहयोगियों के साथ हिंगलाज रिसॉर्ट बोट क्लब से मिनी क्रूज के जरिए टेंट सिटी बोट क्लब तक की यात्रा कर चंबल के प्राकृतिक सौंदर्य का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने गांधीसागर इको-टूरिज्म परियोजना के तहत 40.50 करोड़ की लागत वाले पांच प्रमुख प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन भी किया।

चंबल मालवा की संस्कृति और जीवनरेखा
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबल नदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि मालवा की संस्कृति, आस्था और जीवनरेखा है। क्षिप्रा नदी चंबल में समाहित होती है और आगे चलकर चंबल यमुना से मिलती है, जिसके बिना यमुना की धारा अधूरी है। उन्होंने मंदसौर, नीमच से लेकर भिंड-मुरैना और धौलपुर तक इस नदी के महत्व को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री ने नदी में दुर्लभ घड़ियाल और डॉल्फिन की मौजूदगी का जिक्र करते हुए इसके संरक्षण और स्वच्छता पर जोर दिया, जिस पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने जल संरक्षण का संकल्प लिया।
पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज से 20 गुना बढ़ेगा बिजली उत्पादन
मुख्यमंत्री ने गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना की महत्ता बताते हुए कहा कि नई तकनीक के जरिए दो जलाशयों में पानी का बार-बार उपयोग कर बिजली बनाई जाएगी। इससे बिना एक भी बूंद पानी बर्बाद किए बिजली उत्पादन क्षमता को 20 गुना तक बढ़ाया जा सकेगा। जो कार्य सामान्यत: दस वर्षों में पूरा होता, उसे सरकार ने महज तीन साल में कर दिखाया है। पहाड़ी पर विशाल जलाशय निर्माण की यह उपलब्धि भविष्य में अन्य राज्यों के लिए एक 'केस स्टडी' बनेगी और रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तर्ज पर डेस्टिनेशन कैबिनेट से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।
उपज से उद्यम प्रदर्शनी में किसानों से सीधा संवाद
मुख्यमंत्री ने उपज से उद्यम प्रदर्शनी का शुभारंभ कर किसानों, युवाओं और महिला स्व-सहायता समूहों के स्टॉल देखे। उन्होंने धनिया, लहसुन, संतरा, पान क्लस्टर और औषधीय उत्पादों की जानकारी लेते हुए उत्पादकों से लागत और बाजार की मांग के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि किसानों और छोटे उद्यमियों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर स्थानीय उत्पादों की बिक्री की व्यवस्था की जाएगी।
वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का नया केंद्र
गांधीसागर बांध और इसका बैकवॉटर क्षेत्र अब टेंट सिटी, फॉरेस्ट रिट्रीट और वाटर स्पोर्ट्स के कारण बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र चीतों और गिद्धों जैसे वन्यजीवों के संरक्षण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इको-टूरिज्म की नई परियोजनाओं से यहां पर्यटन और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंदसौर जिले के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल गांधी सागर में मंत्रिपरिषद की एक विशेष (डेस्टिनेशन) बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् के गान के साथ हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से साफा पहनाकर और अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया गया।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में गांधीसागर के मनमोहक बैकवॉटर क्षेत्र में बुधवार को आस्था, पर्यटन और विकास का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ मां चंबल की भव्य आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उज्जैन में मोरारी बापू की 'भारत स्वास्तिक यात्रा' के दौरान आयोजित रामकथा में शामिल हुए। जानिए सीएम ने सनातन धर्म, गौपालन और किसानों की आर्थिक समृद्धि पर क्या कहा।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश के 9 शहरों को पुरस्कार मिले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के 3000 स्वच्छता मित्रों को 5-5 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
मध्य प्रदेश सरकार ने शैलेश के. पाठक को जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष प्रयोजन साधन (SPV) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। एनएसई के पूर्व सलाहकार पाठक का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में मंगलवार दोपहर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी। लालघाटी में किसानों ने ड्राफ्ट की कॉपी जलाई। 78 गांवों के किसानों ने 5000 आपत्तियां दर्ज कराईं। BIZ-1 और BIZ-2 जोन हटाने और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने की मांग।
भोपाल में 26 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च और राहुल गांधी के संभावित दौरे से पहले पुलिस कमिश्नर ने धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जानिए कमलेश्वर पटेल, मुकेश नायक और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच शुरू हुए राजनीतिक वार-पलटवार की पूरी खबर।
पिता या परिवार के अन्य सदस्यों के पास अनुसूचित जनजाति (एसटी) का प्रमाण पत्र होने मात्र से बच्चों को उस जनजाति का सदस्य होने का स्वत: अधिकार नहीं मिल जाता। इसके लिए उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य परिस्थितियों का समग्र मूल्यांकन अनिवार्य है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने राज्य परिवहन प्राधिकरण के पुनर्गठन संबंधी याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने 10 अगस्त 2026 की अधिसूचना को वैध ठहराते हुए कामकाज पर लगी रोक हटा दी है, जिससे अब नए परमिट जारी करने और अंतरराज्यीय बस संचालन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह