मणिपुर में एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। 13 मई से लापता 6 नागा पुरुषों के शव मिलने के बाद इंफाल में भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। गुस्से में आई भीड़ ने नागा पीपल्स फ्रंट (NPF) के मुख्यालय को आग के हवाले कर दिया।

नागा पुरुषों के शव मिलने के बाद मणिपुर में तनाव
लापताशवों के आते ही भड़का गुस्सा
NPF दफ्तर को किया आग के हवाले
मणिपुर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। पिछले करीब एक महीने (13 मई) से लापता छह नागा पुरुषों के शव मिलने के बाद राज्य में तनाव का माहौल है। कड़ी सुरक्षा के बीच आज (गुरुवार) तड़के इन सभी शवों को इंफाल के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (JNIMS) की मोर्चरी में लाया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
जैसे ही इन छह नागा पुरुषों के शव मोर्चरी पहुंचे, पूरे इलाके में विरोध-प्रदर्शन और हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते इस आक्रोश ने हिंसक रूप ले लिया और प्रदर्शनकारियों ने लियांगमाई तापहौ इलाके में स्थित नागा पीपल्स फ्रंट (NPF) के मणिपुर मुख्यालय में आग लगा दी।
बताया जा रहा है कि यह पूरा गुस्सा 13 मई, 2026 को लेइलोन वाइफेई गांव से इन छह लोगों के संदिग्ध अपहरण को लेकर था। घटना के बाद से ही लोग सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज थे।
लियांगमाई नागा काउंसिल के अध्यक्ष टिमोथी विजुनामेई ने मीडिया से बात करते हुए इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि शव मिलने की खबर से पूरा समुदाय सदमे में है।
"हमें अभी उन छह लोगों के शव मिले हैं जिनका 13 मई को अपहरण कर लिया गया था। हमें बहुत बड़ा झटका लगा है कि आज वे हमें मृत अवस्था में मिले, हम बुरी तरह टूट गए हैं।"
- टिमोथी विजुनामेई, अध्यक्ष (लियांगमाई नागा काउंसिल)
विजुनामेई ने आगे जानकारी दी कि शव भले ही JNIMS की मोर्चरी में पहुंच चुके हैं, लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से उनकी पहचान नहीं की जा सकी है। समुदाय के नेता और रिश्तेदार पहले चेहरों की पहचान करेंगे और यह पक्का करेंगे कि क्या ये वाकई वही लापता लोग हैं। इसके बाद ही मिलकर तय किया जाएगा कि शवों पर औपचारिक रूप से दावा किया जाए या नहीं।

इस पूरे मामले को संभालने के तरीके को लेकर नागा समुदाय में प्रशासन के खिलाफ भारी असंतोष है। विजुनामेई ने सरकार की ढीली कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, 'उन्हें शवों को ढूंढकर यहां लाने में 28 दिन का लंबा वक्त लग गया। सरकार ने जिस तरह से काम किया है, उससे हम बेहद निराश हैं।'
इसके साथ ही, इलाके में ऐसी अफवाहें भी गर्म हैं कि शवों के साथ बर्बरता (Mutilation) की गई हो सकती है। हालांकि, काउंसिल के अध्यक्ष का कहना है कि जब तक सीलबंद पैकेट नहीं खुलते, तब तक कुछ भी पक्का नहीं कहा जा सकता।
इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच, मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने तमेंगलोंग जिले के लंसान कुकी गांव में हुई एक किसान की हत्या पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश के कई राज्यों में मानसून की भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से बड़ी आबादी संकट में है। बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मसूद अजहर पर पाकिस्तान के ढोंग, पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात, ओमान तट पर जहाज हमले और रूस से ऊर्जा सहयोग पर भारत का स्पष्ट रुख रखा।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके खारिज होने के शुरुआती संकेत दिए हैं।
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त इंजीनियरों को बधाई दी और महान सिविल इंजीनियर एवं राजनेता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बेहतर भविष्य के निर्माण, नवाचार और देश की जटिल समस्याओं के समाधान में इंजीनियरों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में विधानसभा उपचुनाव से पहले ही भाजपा ने सबको चौंका दिया है। जी हां.. भाजपा ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो शुभेंदु अधिकारी के पीए थे।
यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 14 सितंबर को सरकार की तरफ से मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया। दिव्या मित्तल का इस्तीफा आज यानी मंगलवार से प्रभावी माना जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंट वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में देर शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी अपडेट, पिता के आरोप और पुलिस की अब तक की जांच का विवरण।
पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। जानिए ट्रेन की तारीखें, रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी जानकारी।