मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सीधी कलेक्टर स्वरोंचिष सोमवंशी पर कोर्ट में जवाब न देने पर 10 हजार रुपए का व्यक्तिगत जुर्माना लगाया। मामला भूमि अधिग्रहण मुआवजे में कटौती से जुड़ा है।

जबलपुर. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सीधी कलेक्टर स्वरोंचिष सोमवंशी पर अदालत में उचित जवाब और हलफनामा (Affidavit) प्रस्तुत न करने के कारण 10,000 रुपए का व्यक्तिगत जुर्माना (कॉस्ट) लगाया है। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने स्पष्ट किया है कि यह राशि कलेक्टर को निजी तौर पर जमा करनी होगी।
यह मामला सीधी निवासी सीता सिंह द्वारा दायर एक याचिका से संबंधित है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि सरकार ने उनकी भूमि का अधिग्रहण किया था, जिसके लिए शुरुआत में मुआवजा राशि 1 करोड़ 10 लाख 52 हजार रुपए निर्धारित की गई थी। हालांकि, बाद में एक नया आदेश जारी करके इस अवॉर्ड राशि को घटाकर मात्र 5 लाख 40 हजार रुपए कर दिया गया। याचिका में इस कटौती को चुनौती देते हुए कहा गया था कि भूमि अधिग्रहण की पूरी कानूनी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद दूसरा आदेश जारी कर मुआवजा राशि कम करना विधि सम्मत नहीं है।
हाईकोर्ट ने सीधी कलेक्टर से जवाब मांगा था कि जब अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, तो दूसरा आदेश जारी कर अवॉर्ड राशि में कटौती क्यों की गई? कोर्ट ने पाया कि कलेक्टर की ओर से कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि कलेक्टर के हस्ताक्षर से दायर हलफनामा, पहले से सरकार द्वारा दाखिल स्टेटस रिपोर्ट की हूबहू नकल था। इसमें उस मुख्य मुद्दे का कोई उल्लेख नहीं था, जिस पर अदालत ने स्पष्ट जानकारी मांगी थी। अदालत ने इसे गंभीरता से लिया और कलेक्टर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में तलब किया।
हाईकोर्ट के आदेश पर सीधी कलेक्टर स्वरोंचिष सोमवंशी एकलपीठ के समक्ष उपस्थित हुईं और उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफीनामा प्रस्तुत किया। अदालत ने उनके माफीनामे को स्वीकार करते हुए उन पर 10,000 रुपए की व्यक्तिगत कॉस्ट लगाई। साथ ही, कोर्ट ने उन्हें अवॉर्ड के संबंध में पारित किए गए दूसरे आदेश को स्पष्ट करने वाला नया हलफनामा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।