मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल के ब्यौहारी में जनजातीय गौरव सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 357.71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। शहडोल में नया इंडस्ट्रियल पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले के ब्यौहारी में आयोजित जनजातीय गौरव सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए 357.71 करोड़ रुपये लागत के कुल 82 विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 8.64 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 10 विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा 349.07 करोड़ रुपये की लागत वाले 72 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में देश के 8 से 10 राज्यों से बड़ी संख्या में कोल समाज के प्रतिनिधि और आमजन शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण कर और आदि पूजा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महान जननायक बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की अल्प आयु में तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य को जल, जंगल और जमीन के लिए चुनौती दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में उनकी जयंती को 'राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद की सरकारों ने जनजातीय नायकों के ऐतिहासिक योगदान को भुला दिया था, जिसे वर्तमान सरकार ने पुनर्जीवित किया है।
ब्यौहारी के विकास को गति देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। शहडोल में डिजिटल लाइब्रेरी और आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही, संजय टाइगर रिजर्व के लिए नया प्रवेश द्वार बनाया जाएगा और हाथियों के सर्वेक्षण के लिए विशेष टीम भेजी जाएगी। परिवहन और कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए कटनी से सिंगरौली तक फोर-लेन सड़क, ब्यौहारी विधानसभा में 18 किमी लंबी मुख्य सड़क, और मऊ से चरखारी तक नई सड़क निर्माण को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि शहडोल में जल्द ही नए इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन होगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। राजस्व विभाग के अंतर्गत 'स्वामित्व योजना' के तहत तीन हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। स्वरोजगार योजना के तहत एक हितग्राही को 20 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया, जबकि आजीविका मिशन और सामुदायिक वन संसाधन (FRA) के अंतर्गत भी हितग्राहियों को अधिकार पत्र और सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल के ब्यौहारी में जनजातीय गौरव सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 357.71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। शहडोल में नया इंडस्ट्रियल पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम बनाया जाएगा।
उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच झड़प। तालाबंदी से नाराज जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने कुलसचिव अनिल शर्मा को दिखाया जूता, कुलगुरु से होगी शिकायत।
पेंच टाइगर रिजर्व के कुरई बफर जोन स्थित ग्राम खंडासा में बाघ के हमले से 35 वर्षीय युवक योगेश देशमुख की मौत हो गई। सुबह जंगल से क्षत-विक्षत शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों में दहशत है, वन विभाग ने अलर्ट जारी किया।
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल जनवरी 2027 में रिटायर होने वाले हैं। वीरा राणा और अनुराग जैन के बाद क्या मोहन सरकार लगातार तीसरे सीएस को सेवा विस्तार देगी? जानें एमपी में एक्सटेंशन का पूरा इतिहास।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की FIR रद्द करने की याचिका खारिज की। कटनी में हत्याकांड की जांच के दौरान जमीन की रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाने का है गंभीर आरोप। SIT जांच जारी रहेगी।
भोपाल के आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास टेराफॉर्म संस्था के प्लास्टिक प्लांट में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस साल आगजनी की यह चौथी घटना है। मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 की 13,400 से अधिक आपत्तियों पर सुनवाई शुरू। रहवासी क्षेत्रों में कमर्शियल गतिविधि के खिलाफ 4 हजार आपत्तियां। वेस्टर्न बायपास को लेकर पूर्व IAS कवीन्द्र कियावत और विधायक रामेश्वर शर्मा आमने-सामने।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्वास्थ्य विभाग और संभाग के सबसे बड़े संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय की लचर व्यवस्थाओं की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहां समय पर वेंटिलेटर न मिलने के कारण गुढ़ के वार्ड-13 निवासी 40 वर्षीय सुशील कुमार पांडेय की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले गैर-कांग्रेसी (भाजपा) नेताओं में डॉ. मोहन यादव अब सबसे लंबे समय तक निरंतर पद पर बने रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
मध्यप्रदेश के मैहर जिल में नेशनल हाईवे-30 पर बीती देर रात सिमरन सरोवर होटल के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे टैंकर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार टैंकर के साथ 100 मीटर तक घिसटती चली गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह