नागौद सिविल अस्पताल में जन्म के बाद टीका लगाए गए नवजात की करीब 15 घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने टीके के बाद झाग निकलने का आरोप लगाया, चिकित्सकों ने इलाज से सुधार बताया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नागौद के शासकीय अस्पताल में टीका लगाए जाने के 15 घंटे बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के बाद बच्चे के मुंह से झाग निकलने लगा, जिसके बाद उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार जसो थानान्तर्गत लोहड़ा निवासी पिंकी रजक उम्र 24 वर्ष पति जितेंद्र, अपने पहले बच्चे के प्रसव के लिए 16 सितंबर की सुबह नागौद अस्पताल पहुंची थी। सुबह करीब 8.09 बजे बच्चे का जन्म हुआ। परिजनों के मुताबिक बाद में बच्चे को जन्मजात टीका लगाया गया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई।
इलाज के बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ
एसएनसीयू के चिकित्सक ने बताया कि बच्चा जब गुरूवार की अलसुबह एसएनसीयू में भर्ती होने के लिए आया तो बच्चे को बुखार था, हालत गंभीर होने पर बच्चे को आॅक्सीजन दिया गया था। भर्ती करने के कुछ घंटों बाद बच्चे की हालत में सुधार हो गया था। बच्चे को बीसीजी, हेपेटाइटिस का टीका जन्म के बाद लगाया गया था। बच्चे का वजन 2 किलो 320 ग्राम है, बच्चा सही तरीके से मां के दूध का सेवन कर रहा है। चिकित्सकों की मानें तो नागौद से रेफर बच्चे के पर्चे में ऐसी कोई भी घटनाक्रम का जिक्र नहीं किया गया था। जच्चा और बच्चा दोनों पूर्णत: स्वस्थ हैं। बच्चे की मां को एसएनसीयू के सामने बने मदर वार्ड में भर्ती कराया गया है।
रात 2 बजे किया गया रेफर
परिजनों के अनुसार 16 सितम्बर की देर रात बच्चे की तबियत गंभीर होने लगी थी। बच्चे को बुखार आ गया था एवं दिल की धड़कन तेज हो रही थी। ऐसे में नागौद सिविल अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ द्वारा रात करीब 2 बजे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद 17 सितंबर की सुबह करीब 3.45 बजे परिजन बच्चे को लेकर सतना पहुंचे, जहां उसे एसएनसीयू के एनआईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।
नागौद सिविल अस्पताल में जन्म के बाद टीका लगाए गए नवजात की करीब 15 घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने टीके के बाद झाग निकलने का आरोप लगाया, चिकित्सकों ने इलाज से सुधार बताया।
सच्चाई भी अच्छाई भी के ध्येय वाक्य के साथ स्टार समाचार ने पत्रकारिता के 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। कार्यालय में केक काटकर उपलब्धियों और कर्मचारियों के योगदान का उत्सव मनाया गया।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उज्जैन में दिए गए अहंकार संबंधी बयान का समर्थन किया है। साथ ही, उन्होंने धर्म को राजनीति से दूर रखने की अपील की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह