×

NEET UG-2025: पहले राउंड का अलॉटमेंट रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे करें चेक

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) NEET UG-2025 के पहले राउंड का अलॉटमेंट रिजल्ट 9 अगस्त को जारी करेगी। जानें रिजल्ट चेक करने का तरीका और दाखिले से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें।

By: Ajay Tiwari

Aug 08, 20256:26 PM

view38

view0

NEET UG-2025: पहले राउंड का अलॉटमेंट रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब.
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तरफ से NEET UG-2025 के पहले राउंड का अलॉटमेंट रिजल्ट कल, यानी 9 अगस्त को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

कैसे चेक करें NEET UG राउंड-1 का रिजल्ट?

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर दिए गए "NEET UG Counselling Round 1 Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब अपना नीट रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  4. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप भविष्य के लिए प्रिंट भी कर सकते हैं।

काउंसलिंग का शेड्यूल

पहले, राउंड-1 की अलॉटमेंट लिस्ट 6 अगस्त को जारी होनी थी। हालांकि, रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त थी, जबकि चॉइस फिलिंग और लॉकिंग के लिए 7 अगस्त तक का समय दिया गया था। सीट प्रोसेसिंग 7 से 8 अगस्त तक हुई। अब 9 अगस्त को रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को 9 से 18 अगस्त के बीच दाखिले के लिए रिपोर्ट करना होगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड और जानें पूरा शेड्यूल

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड और जानें पूरा शेड्यूल

NTA ने JEE Main 2026 सत्र 2 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 2 से 8 अप्रैल तक होने वाली परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक यहाँ प्राप्त करें

Loading...

Mar 30, 20261:10 PM

मध्यप्रदेश: 5वीं में 95.14 और 8वीं में 93.83 फीसदी बच्चे पास

मध्यप्रदेश: 5वीं में 95.14 और 8वीं में 93.83 फीसदी बच्चे पास

मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के करीब 23 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी हो गया है। वल्लभ भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने परीक्षा परिणाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 95.14 फीसदी और कक्षा 8वीं का 93.83 फीसदी रहा।

Loading...

Mar 25, 20261:37 PM

मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ’ समारोह 

मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ’ समारोह 

मध्यप्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा को नई पहचान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। राज्य में पहली बार आंगनवाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे 5 से 6 आयु वर्ष के बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें औपचारिक स्कूली शिक्षा की ओर अग्रसर किया जाएगा।

Loading...

Mar 23, 20261:51 PM

GATE COAP 2026 शेड्यूल जारी: IIT रुड़की कराएगा एमटेक एडमिशन, जानें राउंड-वाइज तारीखें

GATE COAP 2026 शेड्यूल जारी: IIT रुड़की कराएगा एमटेक एडमिशन, जानें राउंड-वाइज तारीखें

IIT रुड़की ने GATE COAP 2026 का शेड्यूल और नियम जारी कर दिए हैं। 11 मई से शुरू होंगे एमटेक एडमिशन के राउंड। जानें Retain & Wait नियम और महत्वपूर्ण तारीखें

Loading...

Mar 21, 20265:40 PM