सतना में एनएचएम के 347 संविदा कर्मियों का करीब 6 करोड़ रुपये पीएफ गायब होने का मामला सामने आया है। राज्यस्तरीय टीम ने जांच शुरू कर दी, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग तेज।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला और भी गंभीर है, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 347 संविदा कर्मियों का 6 करोड़ का पीएफ गायब बताया जा रहा है। गुरुवार सुबह इस कथित ईपीएफ घोटाले की जांच के लिए राज्यस्तरीय तीन सदस्यीय वित्त की टीम अचानक सीएमएचओ कार्यालय पहुंची। टीम ने बिना देरी किए जिला लेखा प्रबंधक (डैम) के कार्यालय में दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी।
गौरतलब है कि दो दिन पहले मैहर भ्रमण में आए हेल्थ एसीएस अशोक वर्णवाल को एनएचएम संविदाकर्मियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमे ईपीएफ और पीबीआई राशि में घोटाले की शिकायत की गई थी। इन सभी राशियों के लिए डैम सुभाष चंदेल को दोषी ठहराया गया था।
दर्ज किए बयान
जांच अधिकारियों द्वारा बजट पेंडेंसी में गड़बड़ी पर डैम सुभाष चंदेल पर कड़ी नाराजगी जताई गई। डैम से 2021 से 2025 तक के सभी कर्मियों के ईपीएफ चालान की कॉपी पेश करने के लिए कहा गया। इसके अलावा जो जमा नहीं हुए हैं उस रिकार्ड का डाटा भी दिखने के लिए कहा। जांच के अंत में सुभाष चंदेल से निर्धारित फॉर्मेट में कथन भी लिए गए।
साढ़े 6 घंटे चला निरीक्षण
जांच टीम में उपसंचालक वित्त मुमल बोहत, राज्य लेखा प्रबंधक मनोज राजपूत एवं राज्य सलाहकार नीरज श्रीवास्तव शामिल रहे। बताया जाता है कि सुबह साढ़े 11 बजे से टीम ने सीएमएचओ कार्यालय परिसर में स्थित डैम कार्यालय में अपनी करवाई शुरू कर दी थी। जांच के दौरान जिला लेखा प्रबंधक (डैम) सुभाष चंदेल से ईपीएफ घोटाले के बारे में जानकारी मांगी गई तथा सभी रिकार्ड पेश करने के लिए कहा गया, वहीं एनएचएम के एकाउंटेंट लखन गुप्ता को भी बुलाया गया था। बताया गया कि सुबह साढ़े 11 बजे से चली जांच शाम 6 बजे तक चली।
कौन हैं प्रभावित कर्मचारी
प्रभावित कर्मचारियों में 199 एएनएम, 8 ब्लॉक एकाउंट मैनेजर, 8 ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर, 30 डाटा एंट्री आॅपरेटर, 26 डीडीसी फार्मासिस्ट्र 15 डीडीसी सपोर्ट स्टाफ, 10 फीडिंग डेमॉस्ट्रेटर, 33 लैब टेक्नीशियन, 1 सोशल वर्कर, 6 सीनियर ट्रीटमेंट लैब सुपरवाइजर एवं 5 ट्रीटमेंट लैब सुपरवाइजर शामिल हैं। कई एएनएम संविदा से नियमित हो चुकी हैं, फिर भी उनके संविदाकाल का ईपीएफ अब तक जमा नहीं किया गया है।
लग चुकी है 55 लाख रुपए की पेनाल्टी
सूत्रों ने बताया कि विवाद की जड़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला इकाई में पदस्थ डिस्ट्रिक्ट एकाउंट मैनेजर सुभाष चंदेल है। ईपीएफ कटौती के बावजूद कर्मचारियों के ईपीएफ एकाउंट में राशि ट्रांसफर नहीं करने के एवज में पूर्व डीपीएम डॉ. निर्मला पाण्डेय के कार्यकाल के दरमियान ईपीएफ कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग पर 55 लाख रुपए की पेनाल्टी भी लगाई थी।
ईपीएफओ कमिश्नर से की गई शिकायत
बताया गया कि प्रतिमाह 25 हजार रुपए से काम सैलेरी पाने वाले संविदा कर्मियों का 1800 रुपए ईपीएफ हर माह काटा जा रहा है, और इतना ही एनएचएम द्वारा अपनी ओर से जमा किया जाता है। लेकिन बीते चार सालों से यह राशि संविदा कर्मियों के खाते में जमा ही नहीं हुई। धीरे-धीरे यह राशि 6 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। कर्मियों द्वारा अक्टूबर -25 में इस मामले की शिकायत सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला से की गई थी लेकिन समस्या समाधान न होने पर कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफओ) कमिश्नर से शिकायत की गई थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।