सतना जिला अस्पताल में सर्जरी के दौरान नाइट्रस ऑक्साइड सिलेंडर खत्म होने पर उधार से ऑपरेशन पूरा किया गया। लगातार कमी से डॉक्टर नाराज, ओटी बंद करने की चेतावनी दी गई है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। बताया जाता है कि मरीज की सर्जरी के दौरान नाइट्रस आक्साइड सिलेंडर खत्म होने के बाद उधार के सिलेंडर से मरीज की जान बचाई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सकों द्वारा शुक्रवार से आॅपरेशन बंद करने की चेतावनी भी दी गई। जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में गुरूवार को माडुलर ओटी में नाक, कान, गला से संबंधित मरीज की सर्जरी की जा रही थी। जहां एनस्थीसिया चिकित्सकों द्वारा मरीज को बेहोशी के लिए ओटी मशीन में नाइट्रस आक्साइड सिलेंडर लगाया गया था। अचानक से नाइट्रस आक्साइड सिलेंडर से गैस आना बंद हो गई और मरीज हलचल करने लगा। मरीज को देख एनस्थीसिया चिकित्सकों द्वारा मशीन की जांच की गई जिससे पता चला कि सिलेंडर खत्म हो गया है। आनन- फानन में लेवर ओटी से सिलेंडर उधार मांग कर मशीन में लगाया गया तब कहीं जाकर मरीज की सर्जरी पूरी हो सकी।
दो साल से सिर्फ पत्राचार लेकिन हल नहीं
एनस्थीसिया विभाग के चिकित्सकों ने बताया कि करीब दो साल से जिला अस्पताल में सिलेंडरों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सीमित सिलेंडरों पर सर्जरी करवाना चुनौतीपूर्ण है। पत्राचार के बाद भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा हल नहीं निकाला गया है। जिला अस्पताल में नाइट्रस आक्साइड सिलेंडरों की भारी कमी बनी हुई है। रिफलिंग के लिए गए सिलेंडर सप्ताह भर बाद उपलब्ध हो पाते हैं।
ओटी बंद करने की चेतावनी
जानकारी के अनुसार विगत दो दिनों से मरीजों की सर्जरी में नाइट्रस आक्साइड सिलेंडर बाधा बन रहे हैं। बुधवार को भी सिलेंडर उधार मांगकर लगाया गया था। एनस्थीसिया चिकित्सकों ने गुरूवार की शाम सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह को पत्राचार किया कि अगर देर रात तक सिलेंडर उपलब्ध नहीं होंगे तो शुक्रवार को होने वाली इएनटी और आर्थो सर्जरी बाधित रहेंगी। हालांकि अस्पताल प्रबंधन द्वारा देर शाम तक चार सिलेंडरों की व्यवस्था की गई है।
रोजाना हो रही 30 से 40 सर्जरी
मेडिकल कॉलेज के आने के बाद जिला अस्पताल में एनस्थीसिया चिकित्सकों द्वारा रोजाना 30 से 40 मरीजों की सर्जरी हो रही है। जिनके एवज में रोजाना 2 से 3 सिलेंडरों की खपत हो रही है। बावजूद अस्पताल प्रबंधन केवल 12 नाइट्रस आक्साइड सिलेंडरों के भरोसे है। बताया जाता है कि इन नाइट्रस आक्साइड सिलेंडरों को जबलपुर रिफलिंग के लिए भेजा जाता है जहां से आने में समय लग जाता है।
मरीजों की सर्जरी के लिए एनस्थीसिया के दौरान नाइट्रस सिलेंडरों की भूमिका अहम होती है। प्रबंधन को लगातार सिलेंडर की संख्या बढ़ाने के लिए पत्राचार किया जा रहा है ताकि मरीजों की सर्जरी बाधित न हो। सीमित संसाधनों के बीच कार्य करना चुनौतीपूर्ण है। एनस्थीसिया डाक्टरों के आने के बाद रोजाना 30 से 40 मरीजों की सर्जरी की जा रही है।
डॉ. बीना कछवाह, एनस्थीसिया एचओडी जीएमसी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यस्मृति कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड के गठन का ऐलान किया।
भोपाल केंद्रीय जेल में बंद आरोपी सोहेल खान गुरुवार को हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार हो गया। प्रहरी पर हमला कर भागा आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी।
मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हैं। इसी बीच राजधानी भोपाल के मुख्य स्टेशन और रानी कमलापति पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें लगातार चेकिंग और गश्त कर रही हैं।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित विधानसभा सभागार में आज यानी गुरुवार को आयोजित संसद यूथ पार्लियामेंट 2.0 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के युवाओं से लोकतंत्र, संसदीय परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर से पूर्व संपूर्ण मध्य प्रदेश देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज यानी गुरुवार को राज्यभर में भव्य तिरंगा यात्राएं और रैलियां आयोजित की गईं।
मध्यप्रदेश के धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पीपलखेड़ा के पास आज सुबह 9 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करने के दौरान एक निजी बस ने स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल में लोअर लेक के पास पेड़ों में जहरीले रसायन डालकर सुखाने पर गहरी नाराजगी जताई है। NGT ने भोपाल नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर