विश्व प्रसिद्ध सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड के पूर्व ट्रस्टी स्वर्गीय पद्मश्री डॉ. बीके जैन को नेत्र चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
परम हंस संत रणछोड़ दास द्वारा स्थापित विश्व ख्यातिलब्ध सदगुरू नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड के ट्रस्टी एवं निदेशक रहे स्व.पद्मश्री डॉ. बीके जैन को वीजन 2020 द राइट टू साइट इंडिया द्वारा शंकरा आई हॉस्पिटल बैंगलोर में लाइफ टाइम अचीवमेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में दृष्टिहीनता की रोकथाम और नेत्रदान के महत्त्व पर प्रकाश डालना था। इस कार्यक्रम में देश -विदेश की लगभग 180 एनजीओ के अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। यह अवॉर्ड स्व. पद्मश्री डॉ. जैन को उनकी नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में दिए गण् योगदान की वजह से दिया गया। स्व. डॉ. जैन के न रहने पर यह अवॉर्ड उनके सुपुत्र एवं सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय के निदेशक एवं ट्रस्टी डॉ. इलेश जैन को दिया गया। डॉ. जैन ने 27 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया था, उनके जीवन काल में उन्हें पद्मश्री से लेकर सैकड़ों पुरस्कारों से देश -विदेश में सम्मानित किया गया है। दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी आज उनको इस लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
मेरे लिए भावुक पल : डॉ. इलेश
वहीं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड लेने के बाद डॉ. इलेश जैन ने बड़े ही भावुक मन से बताया कि पिता जी के न रहने के बाद आज उन्हें इतने बड़े अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है जो बहुत ही भावुक पल है। उन्होंने बताया कि जब यह अवॉर्ड दिया गया उस समय कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम थी और वहां मौजूद सभी लोगों ने स्व. पद्मश्री डॉ. बीके जैन को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।
स्व. डॉ. जैन के नाम दिया जाएगा अवार्ड
उन्होंने बताया कि अब हर वर्ष वीजन 2020 में स्व. डॉ. जैन के नाम अवार्ड से भी लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिसका नाम होगा पद्मश्री डॉ. बीके जैन मेमोरियल अवॉर्ड फॉर एक्सलेंस इन कम्युनिटी आई फेयर। (पद्मश्री डॉ. बीके जैन स्मृति सामुदायिक नेत्र सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार) यह अवॉर्ड उन लोगों को मिलेगा जो ग्रामीण अंचल में, गरीब असहाय,वंचित समुदायों तक गुणवत्तापूर्ण नेत्र सेवा पहुंचाने का काम करेगा।

वरिष्ठ पत्रकार रमाशंकर मिश्र की पावर गैलरी में पढ़िए उपचुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें, विंध्य की राजनीतिक हलचल, सत्ता-विपक्ष की चर्चित नजदीकियां और एक सरकारी बैठक में शुगर जांच से जुड़े दिलचस्प राजनीतिक किस्से।
रीवा संभाग में स्कूल शिक्षा विभाग की पदोन्नति प्रक्रिया में टीईटी, गोपनीय चरित्रावली और न्यूनतम अंकों की अनिवार्यता से हजारों शिक्षकों की उम्मीदों पर असर पड़ सकता है। अंतिम सूची भोपाल से जारी होगी।
रीवा नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने टीएल समीक्षा बैठक में जलभराव, सड़क मरम्मत, नालियों की सुरक्षा, यातायात सुधार और ई-ऑफिस व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
सीधी में चेक बाउंस मामले में विधिक राय देने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले अभियोजन अधिकारी को लोकायुक्त रीवा ने 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई।
सतना के एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और एक्सपायरी दवाओं के उपयोग के गंभीर आरोप लगाए। पुलिस की मौजूदगी में देर तक प्रदर्शन और अस्पताल सील करने की मांग जारी रही।
रेलमंत्री के संभावित दौरे से पहले पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम ने सतना में विकास कार्यों की समीक्षा की। विश्वस्तरीय स्टेशन, कैमा मालयार्ड और नई रेल परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
सतना जिले में लगातार बारिश के बाद सांपों के रिहायशी क्षेत्रों में पहुंचने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। वन विभाग और सर्पमित्रों को प्रतिदिन 35 से 40 रेस्क्यू कॉल मिल रही हैं।
विश्व प्रसिद्ध सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड के पूर्व ट्रस्टी स्वर्गीय पद्मश्री डॉ. बीके जैन को नेत्र चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सतना नगर निगम में सम्पत्ति कर वसूली के नाम पर आईडी बदलकर बकाया घटाने का गंभीर मामला सामने आया। वर्षों पुराने कर बिल आधे में निपटाने के आरोपों ने बड़े भ्रष्टाचार और जांच की मांग तेज कर दी।
सुप्रीम कोर्ट ने धार भोजशाला केस पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ विभिन्न मुस्लिम पक्षों द्वारा दायर याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई की। मुस्लिम पक्ष के वकील हुजैफा अहमदी की याचिका को स्वीकार करते हुए पीठ ने निर्देश दिया कि एएसआई, बिना अदालत की मंजूरी के भोजशाला परिसर में ढांचागत बदलाव नहीं करेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह