रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
डेली ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने सीजन टिकट बुकिंग को आसान कर दिया है। अब एक यूजर को हर यात्री के लिए अलग-अलग टिकट बनाने की जरूरत नहीं होगी। रेल वन ऐप पर रजिस्टर्ड एक यूजर अपने सीजन टिकट के साथ अधिकतम 5 अन्य यात्रियों के लिए भी टिकट बुक कर सकेगा। यानी एक ही मोबाइल से कुल 6 यात्रियों का सीजन टिकट बनाया जा सकेगा। बताया गया कि त्योहारों के दौरान स्टेशनों पर बढ़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलव वन ऐप का यह नया अपडेट पूरे परिवार या समूह के लिए एक साथ डिजिटल टिकट की व्यवस्था करना बेहद सुगम बना देगा। नए नियम का सबसे बड़ा फायदा परिवार और साथ सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा। एक ही यूजर अन्य यात्रियों की जानकारी दर्ज कर उनके लिए सीजन टिकट जनरेट कर सकेगा। इससे टिकट काउंटर की कतार और बार-बार टिकट बुक करने की परेशानी कम होगी।
अपने लिए टिकट तो उम्र 18 साल जरूरी
रेलवे की गाइडलाइन के मुताबिक अपने लिए सीजन टिकट बुक करने वाले रजिस्टर्ड यूजर की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। अपने लिए बनाया गया टिकट बुकिंग की तारीख से ही वैध माना जाएगा। वहीं, दूसरे यात्री के लिए टिकट बनाते समय उसकी उम्र कम से कम 5 वर्ष होना जरूरी है। ऐसे यात्री के नाम से जारी सीजन टिकट अगले दिन से वैध होगा।
मोबाइल में टिकट, ओरिजिनल आईडी अनिवार्य
रेलवे ने यह स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान सभी यात्रियों के पास अपना वैध सीजन टिकट और एक मूल पहचान पत्र होना अनिवार्य है। इसके अलावा, यात्रियों के मोबाइल स्क्रीन पर या उसके प्रिंटआउट पर एक स्पष्ट और पठनीय आईडी उपलब्ध होना चाहिए, ताकि चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी या कानूनी असुविधा का सामना न करना पड़े।

रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह