सतना-चित्रकूट मार्ग पर दुर्लभ पीले पलाश पेड़ को बचाने के लिए वन विभाग और संस्थाएं सक्रिय हुईं, स्थानांतरण और ग्राफ्टिंग तकनीक से संरक्षण की योजना बनाई जा रही है

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
विकास की राह में आए एक पेड़ को बचाने कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए न केवल उस पेड़ का स्थान बदला जाएगा बल्कि वैज्ञानिक तकनीक और तरीके से नए पौधे तैयार किए जाएंगे ताकि यह आने वाली पीढ़ी के लिए कभी दुर्लभ न रहे। बात मझगवां से लगे चितहरा मोड़ के पास स्थित पीले रंग के फूल वाले पलाश की है जिसे स्थानीय भाषा में छूला भी कहा जाता है। इस दुर्लभ फूल वाले पलाश को बचाने की कवायद में दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट, कृषि विज्ञान केन्द्र मझगवां और वनमंडल शामिल है।
कहां पर है यह पलाश
सतना-चित्रकूट सड़क मार्ग में आने वाले चितहरा मोड के पास मंदिर हैं। इसी आध्यात्मिक परिसर में मात्र एक पेड़ पलाश का है जिसमें पीले रंग का पुष्प फूलता है। अमूमन जंगल के पलाश में लाल रंग के पुष्प आते हैं पर इसके पीले पुष्प देखकर लोग अचरज तक में पड़ जाते हैं।
क्या है आध्यात्मिक महत्व
पीले पलाश को लेकर तरह तरह की बातें है लेकिन इसका आध्यात्मिक महत्व भी है। पंडित छत्रपाल द्विवेदी बताते हैं कि पीला पलाश अपने आप में देवी का रुप है। यह मां दुर्गा और मां लक्ष्मी को प्रिय है। वैसे भी सात्विकता, शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक है।
ताकि बची रहे विरासत
पीले रंग के फूल वाले इस पलाश को बचाने की कवायद इसलिए भी शुरू की गई क्योंकि यह न केवल आध्यात्मिक महत्व से जुड़ा हुआ है बल्कि किसी विरासत से कम नहीं है। यही कारण है कि सतना-चित्रकूट फोरलेन (अभी टू लेन है) की जद में आए इस पेड़ को बचाने के लिए पहला विचार इसके स्थान परिवर्तन पर विचार किया जाएगा। इसके लिए स्थान चयन करने पर मंथन किया जा रहा है।
जो आप पूछ रहे हैं वह सही है पर अभी सब प्राथमिक स्थिति में है। कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
मयंक चांदीवाल, वनमंडलाधिकारी, सतना
किसी पौधों को ग्राफ्टिंग कर उसकी ट्रू ब्रीड तैयार की जा सकती है। पहली बार में भी इसके लक्षण दिखते हैं। लेकिन कुछ जनरेशन में यह अपने रंग में आ जाएगा। समय लगता लेकिन ट्रू ब्रीड हासिल कर सकते हैं।
डॉ. अर्चना शुक्ला, वनस्पति विशेषज्ञ


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।