कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शासन की उच्च प्राथमिकता की योजनाओं की समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि कलेक्टर्स अविवादित नामांतरण, बंटवारा तथा सीमांकन के प्रकरणों पर विशेष ध्यान दें। राजस्व न्यायालयों में लंबित पांच साल से अधिक के सभी प्रकरणों का निराकरण कराएं। संभाग के सभी जिलों में अब बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। पीठासीन अधिकारी नियमित रूप से प्रकरणों की सुनवाई करें। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
राजस्व प्रकरणों में समय सीमा पर पटवारियों के प्रतिवेदन दर्ज कराएं। समय सीमा में प्रतिवेदन न देने वाले पटवारियों पर कड़ी कार्रवाई करें। आरसीएमएस पोर्टल के माध्यम से इश्तेहार जारी कराने तथा अन्य कार्यवाही सुनिश्चित करें। फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति संतोषजनक नहीं है। हर गांव में शिविर लगाकर शेष बचे किसानों की फार्मर आईडी कराएं। कमिश्नर ने कहा कि बाढ़ से जन-धन हानि का सर्वे पूरा हो गया है। प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को राहत राशि का तत्काल वितरण कराएं। कलेक्टर टीएल बैठक में भू-अर्जन प्रकरणों की नियमित रूप से समीक्षा करें। भू-अर्जन के प्रकरणों में देरी होने से विकास कार्यों में देरी होती है। भू-अर्जन की प्रक्रिया समय पर पूरी न करके विकास कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई करें। ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण 31 अगस्त तक पूरा कराएं। आवास की अंतिम किस्त प्राप्त करने के बाद भी निर्माण पूरा न कराने वाले हितग्राहियों के विरूद्ध वसूली की कार्यवाही करें। वॉश आॅन व्हील कार्यक्रम से प्रत्येक स्कूल को जोड़ें। इसके माध्यम से स्कूल के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं। महिला स्वसहायता समूहों के द्वारा उत्पादित वस्तुओं को मार्केट लिंकेज का लाभ लेकर विपणन कराएं।
जेईई, नीट की कोचिंग की समीक्षा के निर्देश
कमिश्नर ने कहा कि स्कूलों में जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं के लिए शुरू की गई कोचिंग व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें। विद्यार्थियों को लगातार अच्छा कॅरियर मार्गदर्शन मिलने पर उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी एक साथ हो जाएगी। यहाँ विद्यार्थियों में अच्छी प्रतिभा है। माहौल बदलेगा तो विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और सफलता सुनिश्चित होगी। इन कक्षाओं में टेस्ट सीरीज का भी अभ्यास कराएं। प्रशानिक अधिकारी भी समय निकालकर इनका मार्गदर्शन करें। कमिश्नर ने कहा कि स्वास्थ्य सूचकांकों से जुड़े आंकड़े मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संयुक्त हस्ताक्षर से प्रस्तुत करें। संभाग से लेकर आंगनवाड़ी केन्द्र स्तर तक दोनों विभाग समन्वय से कार्य करें। गर्भवती महिलाओं का पंजीयन न होने तथा होम डिलेवरी के प्रकरणों पर एएनएम, आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं पर कार्रवाई करें।
योजनाओं पर हुई समीक्षा
बैठक में कमिश्नर ने विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल तथा किताब वितरण, क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, पोषण आहार वितरण तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सभी जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा अन्य अधिकारी शामिल हुए। कमिश्नर कार्यालय सभागार से संयुक्त आयुक्त वीरेन्द्र पटेल, उपायुक्त राजस्व एलएल अहिरवार, उपायुक्त दिव्या त्रिपाठी तथा संभागीय अधिकारी शामिल हुए। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सृष्टि देशमुख, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी तथा अन्य अधिकारी शामिल हुए।
अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश
कमिश्नर ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में मिलावटी और अवैध शराब की बिक्री न हो इसे सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक शराब तथा अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करें। अन्य राज्यों से जुड़े क्षेत्रों पर नशीले पदार्थों की बिक्री पर विशेष निगरानी रखें। कोरेक्स तथा अन्य मादक पदार्थों को बेचने वालों के साथ-साथ इनकी सप्लाई करने वालों पर भी कार्रवाई करें। कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि संभाग के सभी जिलों में स्वास्थ्य सूचकांक बेहतर करने की आवश्यकता है। लगातार निर्देशों के बावजूद गर्भवती महिलाओं के पंजीयन और हाईरिस्क महिलाओं के उपचार प्रबंधन में अपेक्षा के अनुसार सुधार नहीं हो रहा है। गर्भवती महिलाओं का समय पर और शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार उपचार देकर पोर्टल पर जानकारी दर्ज करें। रीवा, सीधी और सिंगरौली जिले में इस संबंध में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें।

रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।
प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री और सहायता राशि वितरित की। उन्होंने दीनदयाल रसोई में भोजन की गुणवत्ता परखी और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया।
सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने गोबरांव बायपास के पास बीएलएस 108 एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया। चालक-ईएमटी से जानकारी लेकर मरीज के परिजन से फीडबैक लिया और नि:शुल्क, सुरक्षित सेवा के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह