रीवा के संजय गांधी अस्पताल में डीएमएफ से 2 करोड़ की राशि मिलने के बावजूद नई लिफ्ट और केबिल का काम अधूरा है। पीडब्लूडी ईएंडएम की लापरवाही से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
पीडब्लूडी ईएंडएम की लापरवाही संजय गांधी अस्पताल में भर्ती मरीजों की सेहत पर भारी पड़ रही है। नई लिफ्ट लगाने के लिए डीएमएफ से 2 करोड़ मिले। 1 करोड़ से चार लिफ्ट लगनी थी लेकिन एक भी चालू नहीं हो पाई। मरीज परेशान हैं। पुरानी लिफ्ट आए दिन खराब हो रही हैं। 1 करोड़ से नई केबिल बिछाई जानी थी, वह भी काम अधूरा है।
ज्ञात हो कि संजय गांधी अस्पताल में करीब 11 लिफ्ट लगी थी। इनमें से अधिकांश लिफ्ट ने दम तोड़ दिया है। कई लिफ्ट पुरानी हो चुकी है जो चलने लायक नहीं है। संजय गांधी अस्पताल में चार लिफ्ट ही चल रही हैं। इसमें दो स्टाफ और दो मरीजों के लिए हैं। आए दिन इन लिफ्ट में खामियां आ जाती है। लंबे समय से इन्हें बदल कर नए लिफ्ट की लगाने की योजना चल रही थी। समस्या बढ़ने पर डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने नई लिफ्ट का प्रस्ताव मांगा। डीएमएफ मद से चार नई लिफ्ट के लिए राशि भी स्वीकृति कर दी गई। टेंडर निकाला गया और गुजरात की कंपनी को लिफ्ट सप्लाई और लगाने की जिम्मेदारी मिली। गुजरात की टेक्नो एलिमेटर कंपनी को जिम्मेदारी मिली है। करीब 2 करोड़ रुपए डीएमएफ मद से स्वीकृत किया गया था। इसमें सिर्फ के लिए 1 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। शेष राशि से अन्य कार्य किए जाएंगे। इसमें केबिल का काम भी शामिल है। केबिल पुरानी हो चुकी है। इन्हें बदलने का काम भी किया जाना है लेकिन काम की गति इतनी धीमी है कि समय पर नई लिफ्ट नहीं लग पाई। महीनों से काम चल रहा है। अक्टूबर में ही दो लिफ्ट शुरू करने का दावा पीडब्लूडी ईएंडएम ने किया था। अब तक एक भी लिफ्ट शुरू नहीं हुई। पीडब्लूडी ईएंडएम की लापरवाही ने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: मोहिना ने छोड़ा शोबिज... आध्यात्मिक गुरु बन गईं रीवा की राजकुमारी!
एक लिफ्ट की क्षमता 26 पर्सन की है
संजय गांधी अस्पताल में लगने वाली लिफ्ट की क्षमता भारी भरकम है। यह पैसेंजर कम स्ट्रेचर लिफ्ट होगी। इसमें एक साथ 26 मरीज और उसके परिजन जा सकेंगे। लिफ्ट लगाए जाने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान समय में लोगों को लिफ्ट खराब होने पर बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान समय में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। लिफ्ट की कमी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को सीढ़ियों से आना जाना पड़ता है।
सीधी की कंपनी को मिला था डिस्मेंटल का काम
संजय गांधी अस्पताल में कैंटीन के पास ही चार लिफ्ट लगी हुईं हैं। इन सभी लिफ्ट की हालत खराब हो गई थी। कई बंद थी। इन लिफ्ट को पहले डिस्मेंटल किया जाना था फिर इनकी जगह पर नई लिफ्ट लगानी थी। डिस्मेंटल करने का काम सीधी की कंपनी को मिला था। सभी लिफ्ट को डिस्मेंटल करने के बाद इनकी जगह पर ही नई लिफ्ट काम शुरू कर दिया गया। काम कई महीनों पहले शुरू किया गया लेकिन कंपनी ने बीच में काम बंद कर दिया। इसके कारण ही काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़ें: ई-मंडी में नियमों की अनदेखी, तुलावटी की जगह व्यापारी कर रहे तौल एंट्री
केबिल भी नहीं बदली जा सकी
1 करोड़ रुपए डीएमएफ मद से सिर्फ पुरानी केबिलों को बदलने के लिए पीडब्लूडी ईएंडएम को मिला। विभाग पुरानी केबिल तक बदल नहीं पाया है। इसमें भी देरी की जा रही है। विभाग की लापरवाही सिस्टम पर भारी पड़ रहा है। पुरानी केबिलों के कारण हाल ही में गायनी विभाग की ओटी भी जलकर राख हो गई थी। फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार पीडब्लूडी ईएंडएम कर रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।