रीवा के शान-ए-विंध्य सम्मान समारोह में डॉली चायवाला, सुनील पाल और अभय शर्मा ने दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रतिभाओं का सम्मान हुआ, संगीत ने समां बांधा और बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजित शान-ए-विंध्य सम्मान समारोह में मनोरंजन, सामाजिक सरोकार का रंग देखने को मिला। डॉली चायवाला यहां सबसे बड़े आकर्षण रहे। मंच पर उनकी मशहूर चाय की टपरी का पूरा सेटअप तैयार किया गया था। डॉली ने अपने खास अंदाज में लाइव चाय बनाकर रीवा की जनता को पिलाई। वहीं मुंबई से आए हास्य कलाकार सुनील पाल व बनारस से आए कामेडियन अभय शर्मा ने अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया। कार्यक्रम के दौरान मिमिक्री की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया गया। दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग और गहरा कर दिया। बालीवुड सिंगर मधुर तिवारी ने गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया दीक्षा शुक्ला ने आज फिर जीने की तमन्ना है गीत की प्रस्तुति दी। शान-ए-विंध्य के मंच से शिक्षा, शिक्षण, समाजसेवा, खेल, शिल्पकला सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली विंध्य की प्रतिभाओं और उल्लेखनीय काम करने वाले विशिष्ट लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सत्येन्द्र सेंगर और डॉ. आरती तिवारी ने किया। इस दौरान देर रात तक श्रोताओं ने कार्यक्रम का आनंद उठाया।
बाढ़ प्रभावितों को दी गई आर्थिक सहायता
समारोह का एक महत्वपूर्ण पहलू बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद भी रहा। आयोजन समिति की ओर से उन परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई, जिनके घर हाल की बाढ़ में क्षतिग्रस्त होकर टूट गए। मनोरंजन और सम्मान के इस बड़े आयोजन के बीच बाढ़ पीड़ितों की मदद का यह प्रयास कार्यक्रम को सामाजिक सरोकार से भी जोड़ गया।
वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े डिप्टी सीएम
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हुए आयोजन समिति के सदस्य राज द्विवेदी, आनंद शुक्ला, शुभम तिवारी व दीक्षा को ऐसे कार्यक्रम को लगातार रीवा में कराने के लिए बधाई दी। इस मौके पर प्रणय प्रताप सिंह, बुद्धसेन पटेल और राधिका शरण दास सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी रही।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।
रीवा के सोहागी क्षेत्र में भारी बारिश से बाढ़ ने तबाही मचाई। मझिगवां के ककरहा टोला में करीब 40 कच्चे मकान ढह गए। ग्रामीणों ने नुकसान, राहत की कमी और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का आरोप लगाया।
रीवा के शान-ए-विंध्य सम्मान समारोह में डॉली चायवाला, सुनील पाल और अभय शर्मा ने दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रतिभाओं का सम्मान हुआ, संगीत ने समां बांधा और बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई।
रीवा में जनवरी से जुलाई के बीच 250 से अधिक साइबर ठगी के मामले पुलिस तक पहुंचे। जालसाजों ने करीब एक करोड़ रुपए ठगे। वर्क फ्रॉम होम, फर्जी क्रेडिट मैसेज और एपीके फाइल प्रमुख माध्यम बने।
सीधी के शिकारगंज-भंवरसेन मार्ग पर लगातार बारिश से सड़क किनारे मिट्टी का कटाव बढ़ गया है। कई जगह आधार कमजोर हो चुका है। भारी वाहनों की आवाजाही के बीच हादसे की आशंका बढ़ी, सुरक्षा इंतजाम जरूरी हैं।
पन्ना के मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र में औषधीय महत्व वाला केवकंद पौधा मिला है। विशेषज्ञ ने इसकी पहचान की। प्राकृतिक जंगलों में इसकी मौजूदगी क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और वनौषधीय संपदा को दर्शाती है।
सतना में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मेडिकल नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो युवकों से 39 और सप्लायर से 22 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुई।
जसो थाना पुलिस ने अर्जुनखोह जंगल में युवक की हत्या का तीन महीने बाद खुलासा किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बदनामी और कथित अवैध संबंधों के विवाद में हत्या सामने आई।
चित्रकूट में बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर घटने लगा है। बाबूपुर में जलभराव की समस्या दूर की गई। प्रशासन ने पुल-रपटों से दूरी, जलभराव में सेल्फी रोकने और सुरक्षित रहने की अपील की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह