रीवा के संजय गांधी अस्पताल में खून की भारी किल्लत। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे 10–15 दिनों से भर्ती, ब्लड न मिलने से जान का खतरा।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
संजय गांधी अस्पताल का ब्लड बैंक दम तोड़ रहा है। खून की मारामारी मची है। थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों की सांसें उखड़ रही हैं। 15 दिनों से बच्चे खून के इंतजार में भर्ती हैं लेकिन उन्हें ब्लड नहीं मिल रहा। खून की कमी के कारण बच्चों की मौत हो रही है। परिवार के सदस्य अब थकने लगे हैं। दूसरे बड़े शहर की तरफ जाने को मजबूर हो रहे।
आपको बता दें कि विंध्य का सबसे बड़ा अस्पताल रीवा में हैं। संजय गांधी अस्पताल में सबसे बड़ा ब्लड बैंक भी हैं। वर्तमान समय में यह खून की कमी से जूझ रहा है। यहां सिर्फ तीन यूनिट ब्लड बचा है और डिमांड हर दिन 50 यूनिट से अधिक है। लंबे समय से ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन नहीं हुआ। इसके कारण हालात बदतर हो गए हैं। सबसे अधिक परेशानी छोटे छोटे मासूम बच्चों के साथ हो रही है। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे खून के लिए अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल रही। पीडियाट्रिक विभाग में मासूम बच्चे पिछले 10 से 15 दिनों से भर्ती हैं। इन्हें हर महीने खून की जरूरत पड़ती है लेकिन समय पर ब्लड नहीं मिल पा रहा है। इनका हिमोग्लोबिन तेजी से गिर रहा है। जान बचाने के लिए कोई भी सामने नहीं आ रहा है। जिला प्रशासन ने भी आंखें बंद की हुई हैं। लंबे समय से ब्लड डोनेशन कैम्प तक का आयोजन नहीं किया गया है। यह हालात सिर्फ संजय गांधी अस्पताल के ब्लड बैंक का नहीं है। जिला अस्पताल और रेड क्रास के ब्लड बैंक भी खाली पड़े हुए हैं। मरीज के परिजन बच्चों की जान बचाने इधर उधर भटक रहे। समाजसेवियों से भी मदद की गुहार लगा रहे लेकिन कोई भी सामने नहीं आ रहा।
जबलपुर तक की लगा रहे हैं दौड़
रीवा जिला में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की संख्या करीब 50 है। इन सभी को महीने या दो महीने में ब्लड की जरूरत पड़ती है। इन्हें समय पर ब्लड नहीं मिल पा रहा है। ब्लड बैंक से इन्हें नि:शुल्क ब्लड उपलब्ध कराया जाता है लेकिन वर्तमान हालात काफी खराब चल रहे हैं। यहां सिर्फ तीन यूनिट ब्लड है। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को ब्लड देने के लिए कोई डोनर भी हैं। ऐसे में परिजनों की उम्मीद सिर्फ ब्लड बैंक से बंधी हुई है। लाख कोशिशों के बाद भी प्रबंधन बच्चों की जान नहीं बचा पा रहा है।

हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह