सतना जिले के 267 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दो वर्षों से 4 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि नहीं मिली। नाराज सीएचओ ने जिला लेखा प्रबंधक कार्यालय का घेराव कर चेतावनी दी कि मार्च तक भुगतान नहीं हुआ तो ऑनलाइन कार्य बंद करेंगे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
दो साल से प्रोत्साहन राशि न मिलने पर जिले के आठों विकासखंड के आधा सैकड़ा सामुदाईक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) द्वारा गुरुवार को जिला लेखा प्रबंधक के कार्यालय का घेराव किया गया। इसके बाद सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को ज्ञापन सौंपा गया। सीएचओ ने चेतावनी भी दी कि अगर मार्च माह के अंत तक कर्मियों को कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि नहीं मिली तो सभी सामुदाईक अधिकारियों द्वारा आॅनलाइन कार्य बंद कर दिया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी ब्लॉक अधिकारियों की होगी। बताया गया कि जिले में 267 सीएचओ कार्यरत हैं जिनका दो साल का कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि 4 करोड़ से अधिक का बकाया है। गौरतलब है कि एनएचएम कार्यालय द्वारा हाल ही में जिले के सभी सीएचओ को कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि देने के लिए पत्राचार किया था। पत्र में कहा गया था कि बजट के बाद भी सीएचओ को राशि क्यों नहीं बाटी गई?
कहां किस माह से लंबित भुगतान
धरना देने पहुंचे सीएचओ ने बताया कि जिले में कार्यरत 267 सामुदाईक स्वास्थ्य अधिकारियों को पीबीआई यानि कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि दो साल से नहीं दी गई है जो कि बढ़कर 4 करोड़ तक पहुंच गई है। नागौद ब्लॉक में जून 2024 से लंबित, मैहर में नवम्बर 2024 से लंबित, रामपुर बाघेलान में जून 2024 से लंबित, रामनगर में अप्रैल 2025 से लंबित, मझगवां में नवम्बर 2024 से लंबित, सोहावल में फरवरी 2025 से लंबित, उचेहरा में मार्च 2025 से लंबित एवं अमरपाटन विकासखंड में जनवरी 2025 से लंबित है।
जिले के सभी सीएचओ का अलग-अलग पीरियड के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दो साल से बकाया है। यह राशि मेरे चार्ज लेने के पहले से बकाया है। फाइल मंगाई गई है। बजट आते ही खाते में पैसा डाला जाएगा।
डॉ. मनोज शुक्ला, सीएमएचओ
डैम के कार्यालय में बैठे, मांगा जवाब
गुरुवार को आधा सैकड़ा से अधिक सीएचओ जवाब लेने जिला लेखा प्रबंधक (डैम) सुभाष चंदेल के चेंबर पहुंचे। जवाब न मिलता देख सभी कर्मी वहीं धरने में बैठ गए । कुछ देर बाद डैम ने कहा कि पीबीएआई से सम्बंधित फाइल अभी नहीं आई है, जिसके चलते राशि डालने में देरी हो रही है। जैसे ही प्रशासनिक अधिकारी सावेंद्र सिंह द्वारा फाइल भेजी जाएगी बजट के हिसाब से पैसा वितरित किया जाएगा। जवाब मिलते ही सभी सीएचओ सीएमएचओ के पास पहुंचे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।