सतना के बिरहुली और मुख्त्यारगंज आरओबी निर्माण में लगातार देरी से जनता परेशान है। तय समयसीमा बीतने के बावजूद कार्य अधूरा है। विरोध में आज रेल रोको आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
आखिर ऐसा क्या है कि सतना जिले में रेलवे ब्रिजों के काम तो शुरू हुए लेकिन वो समय पर पूरा होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सतना-सेमरिया मार्ग में पड़ने वाले बिरहुली आरओबी हो या फिर शहर का मुख्त्यारगंज फाटक। लंबे समय से इन रेलवे ब्रिजों का काम शुरू तो हुआ लेकिन ये काम कब पूरे होंगे और इनका लाभ कब तक जनता को नसीब होगा? इस बारे में न तो जिम्मेदार अधिकारी स्पष्ट रूप से बता पा रहे है और न ही जनप्रतिनिधि। बताया जाता है कि उद्घाटन के समय जो डेडलाइन तय की गई थी वो भी अब गुजर गई है और एक्सटेंशन पर एक्सटेंशन बार-बार दिया जा रहा है।
इधर सुरक्षा बल तैयारी, आरपीएफ- जीआरपी के साथ सिविल पुलिस रहेगी तैनात & रेल रोको आंदोलन की सूचना मिलते ही रेलवे की सुरक्षा एजेंसियों के साथ सिविल पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है। मौके पर आरपीएफ- जीआरपी व सिविल पुलिस के लगभग 50 जवान तैनात रहेंगे।
इस तरह बनना था बिरहुली फाटक
जानकारों के अनुसार बिरहुली रेलवे फाटक में रेलवे पार्ट व रोड साइड का काम अलग -अलग होना था। लगभग 37 करोड़ की लागत से आरओबी तैयार होना था जिसकी डेड लाइन 2025 निर्धारित की गई थी लेकिन ये आज तक पूरा नहीं हो सका। जानकारों के अनुसार रेलवे पार्ट का 90 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है और स्लैब फिनसिंग और ग्रिल केवल लगानी बाकी है जिसके लिए 1 माह का समय चाहिए जबकि रोड पार्ट का काम 70 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है बाकी कार्य के लिए 2 से 3 माह का समय लगना बताया जाता है।
30 माह से परेशानी झेल रहे शहरवासी
मुख्त्यारगंज आरओबी का काम जनवरी 2024 से शुरू हुआ था, टेंडर शर्तो के अनुसार 24 माह में काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन यह भी अधूरा पड़ा हुआ है। रोड साइड के काम तो हुए लेकिन रेलवे पार्ट का काम अभी तक शुरू नहीं हो सका। जनवरी 2024 से मुख्त्यारगंज फाटक को बंद कर दिया गया था। बताया गया कि रोड ओवर ब्रिज निर्माण के लिए 32 करोड़ 31 लाख 87 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई थी।
रेल रोको आंदोलन आज
जिला नागरिक मंच के संयोजक राजेश दुबे द्वारा बिरहुली रेलवे फाटक के अधूरे कार्य व जनता को हो रही परेशानी के चलते आज सुबह 11 बजे से गांधीवादी तरीके से रेल रोको आंदोलन शुरू किया जाएगा। राजेश दुबे ने रेल रोको आंदोलन के संबंध में कलेक्टर से लेकर डीआरएम आफिस तक पत्राचार किया है, बताया गया कि अधूरे कार्य की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, न ही डायवर्सन रोड बनी है और न ही सतना-सेमरिया मार्ग का कायाकल्प हो सका है।
आमजन परेशान हो रही दुर्घटनाएं
बताया जाता है कि सतना-सेमरिया मार्ग में पड़ने वाले बिरहुली आरओबी का काम काफी सुस्त गति से चल रहा है। आरओबी के सुस्त कार्य की वजह से लाखों लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। निर्माण एजेंसियों द्वारा समय पर काम पूरा न करने के चलते 8-10 किमी का चक्कर आमजनों को लगाना पड़ता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।