सतना में समीक्षा बैठक के दौरान जल निगम की टंकियों की संख्या पर विरोधाभासी जानकारी मिलने से कलेक्टर नाराज हुए। कई अधिकारियों को नोटिस, किसानों के भुगतान, सीएम हेल्पलाइन और लंबित शिकायतों पर भी सख्त निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की मासिक ग्रेडिंग में अभी दो सप्ताह का समय है। सभी विभागीय अधिकारी इस अवधि में 50 दिवस से ऊपर की शिकायतों को फोकस कर निराकरण की स्थिति में सुधार लाये। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह गुरूवार को 15वीं रैंक से ऊपर रहने वाले विभागों की समीक्षा की जायेगी। सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विकास परियोजनाओं और विभागों के समन्वय के मुद्दों पर भी चर्चा की। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, राहुल सिलाड़िया, एलआर जांगडेÞ, सुभाष मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। सतना बाणसागर मल्टी विलेज स्कीम में जल निगम द्वारा अप्रारंभ टंकी निर्माण की जानकारी नहीं दे पाने पर कलेक्टर ने नाराजगी प्रकट करते हुए महाप्रबंधक पंकज तंतुवाय को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। दरअसल दरअसल समय सीमा प्रकरण की समीक्षा बैठक में जल निगम के महाप्रबंधक ने बताया कि जिले में सात टंकियां बनाई जानी है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि पहले तो चार टंकियां बनाए जाने की जानकारी दी गई थी। इस पर महाप्रबंधक ने बताया कि तीन टंकियों का निर्माण वन क्षेत्र में किया जाना है जिसके लिए जमीन की समस्या हो रही है। इस पर कलेक्टर ने साफ कहा कि वन विभाग के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहते हैं, कोई समस्या है तो बैठक में चर्चा होनी चाहिए। सूत्रों के मुताबिक कलेक्टर ने जल निगम के महाप्रबंधक से कहा कि ..... आप पहले बाहर जाओ, कन्फर्म करो कि कितनी टंकियां बनाई जानी है फिर प्रिंट लेकर आओ।
11 किसानों का भुगतान नहीं, इंजीनियर को शो-कॉज
इसी प्रकार जसो नागौद बायपास पर तिलगवां के 11 किसानों को भू अर्जन का भुगतान नहीं किये जाने पर एनएच पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर मृत्युजंय सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उपयंत्री ने बताया कि किसानों के बैंक खाता नम्बर नहीं मिल पाने से भुगतान लंबित है। कलेक्टर ने सीएम की घोषणाओं और सीएम मानिट की समीक्षा की।
बैठक में वर्चुअली नहीं जुड़ने वाले अधिकारियों का कटेगा एक दिन का वेतन
उन्होंने कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण और पदोन्नति कार्य की जानकारी ली। सभी विभागों ने बताया कि पदोन्नति संबंधी कार्यवाही जिला स्तर से नहीं होकर मुख्यालय स्तर से की जा रही है। कलेक्टर ने टीएल बैठक में वर्चुअली नहीं जुड़ने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये।विकास परियोजनाओं की समीक्षा और समन्वय के मुद्दों पर कलेक्टर ने रेल्वे, जल निगम, नर्मदा घाटी विकास, बरगी नहर, राष्ट्रीय राजमार्ग, पावर ग्रिड, पीआईयू, पीएचई, एनएच पीडब्ल्यूडी, हाउसिंग बोर्ड, नगरीय प्रशासन, पीडब्ल्यूडी ब्रिज से संबंधित कार्यो की प्रगति एवं भूमि आवंटन के संबंध में चर्चा की।
राजस्व महकमें की 1700 शिकायतें लंबित
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में कलेक्टर ने राजस्व विभाग की तहसीलवार शिकायतों की समीक्षा की। राजस्व की कुल 1700 शिकायतों में सबसे ज्यादा 482 रामपुर बघेलान और 268 नागौद तहसील में पाई गई। सभी तहसीले डी श्रेणी में रहीं। नक्शा विहीन ग्रामों की नक्शा तैयार करने की कार्यवाही की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि शेष ग्रामों के नक्शे बनाने का कार्य अभियान स्वरूप करें। इनमें सबसे अधिक गांव नागौद और उचेहरा तहसील के शामिल हंै। नक्शा तैयार करने के कार्य में एसडीएम उचेहरा सुमेश द्विवेदी को नोडल अधिकारी बनाये। कलेक्टर ने कहा कि जिला विकास पुस्तिका की सभी तैयारी एक-दो दिन में पूरी कर ले।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।